फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bulldozer ran on land of Panchayat Bhawan in bhadohi Freed encroachment argument officials FIR

पंचायत भवन की जमीन पर चला बुलडोजर : अतिक्रमण से कराया मुक्त, कब्जेदारों ने किया हंगामा; SDM ने दर्ज कराया FIR

Wed, 20 Nov 2024 06:35 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 20 Nov 2024 06:35 PM IST
सार

Bhadohi News : मिश्राइनपुर गांव के पंचायत भवन की जमीन पर कई वर्षों से कब्जा था। इसको लेकर अधिकारियों ने चेतावनी भी दी थी। अतिक्रमणकारियों के कारण इस जमीन पर पंचायत भवन नहीं बन पा रहा था। बुलडोजर के चलते ही जमीन खाली करा दी गई।

विज्ञापन
Bulldozer ran on land of Panchayat Bhawan in bhadohi Freed encroachment argument officials FIR
अतिक्रमण हटवाने के दाैरान पुलिस और अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही तहसील के मिश्राइनपुर गांव के पंचायत भवन की जमीन को राजस्व की टीम ने बुधवार को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। एसडीएम भानसिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने अवैध निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त कराया। चेताया कि अगर दोबारा अतिक्रमण किया गया तो संबंधित पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

विज्ञापन




मिश्राइनपुर गांव में पंचायत भवन के निर्माण कार्य के लिए कई महीनों से धनराशि का आवंटन हो गया था। इसके बाद निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया था, लेकिन जहां भवन बनने वाला था। वहां पर लोग अतिक्रमण करके रखे थे। इसको लेकर कई बार अल्टीमेंट भी दिया गया था, लेकिन इसके बाद भी अतिक्रमणकारी जमीन खाली नहीं कर रहे थे।
विज्ञापन


बुधवार को भदोही एसडीएम, पुलिसकर्मी के साथ मौके पर पहुंचे और जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। बताया कि दोबारा यहां पर किसी तरह के अतिक्रमण किया तो मुकदमा दर्ज कराए जाने का कार्य होगा। मौके पर थानाध्यक्ष मनीष कुमार द्विवेदी, कानूनगो अशोक कुमार दुबे, शिवजीत यादव, जयचंद यादव, मूलचंद, संदीप कुमार, रामचंद्र बिंद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed