फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bull entered paddy field, attacked farmer and killed him

Bhadohi News: धान के खेत में घुसे साड़, किसान पर हमला कर उतारा मौत के घाट

Sun, 27 Oct 2024 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Bull entered paddy field, attacked farmer and killed him
शहर कोतवाली क्षेत्र के दारापट्टी गांव में शनिवार की सुबह आवारा सांड़ों के हमले में एक 45 वर्षीय किसान की मौत हो गई। धान के खेत में घुसे साड़ों को भगाने गए किसान पर साड़ों ने हमला कर दिया, जिससे किसान की मौत हो गई। वहीं दूसरी तरफ एक अन्य किसान ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। घटना के बाद किसान जहां डरे हैं। वहीं परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

उक्त गांव निवासी स्वर्गीय लक्ष्मी शंकर पाठक के बेटे संजय पाठक शनिवार की सुबह अपने खेतों की ओर गए थे। उन्होंने देखा कि धान की फसल को सांड नुकसान पहुंचा रहे थे। ऐसे में उन्हें खदेड़ने का प्रयास किया। इस बीच लाल एवं काले रंग के दो सांडों ने उन पर हमला कर दिया। जब तक उनकी चीख पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम करने वाले पहुंचते, तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। ग्रामीणों को आता देख सीवान की ओर आवारा साड़ भाग गए।
विज्ञापन

किसानों की मदद से घायल को एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। दूसरी तरफ एक अन्य किसान अनिल पाठक को भी साड़ों ने दौड़ा लिया। उन्होंने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचायी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव का अंतिम संस्कार भतीजे निशांत उर्फ मुन्ना ने कर दिया। मृतक को कोई संतान नहीं थी। ग्रामीणों का कहना है कि आवारा सांड़ के आतंक से मुक्ति को सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन उसका कोई फायदा नहीं मिल रहा है।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed