{"_id":"60d094848ebc3e4ce16ece73","slug":"buffalo-cut-from-vibhuti-express-train-stood-for-20-minutes-bhadohi-news-vns596009635","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभूति एक्सप्रेस से भैंस कटी, 20 मिनट खड़ी रही ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभूति एक्सप्रेस से भैंस कटी, 20 मिनट खड़ी रही ट्रेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंज। पूर्वोत्तर रेलवे के जंगीगंज स्टेशन पर सोमवार की सुबह विभूति एक्सप्रेस को 20 मिनट तक रुकना पड़ा। दरअसल विभूति एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 10 बजकर 40 मिनट पर होम सिग्नल को पार कर रही थी। अचानक एक भैंस उसकी चपेट में आ गई। मृत भैंस के अवशेष इंजन और बोगियों में फंसने की आशंका में चालक दल ने पहले घटना स्थल किलोमीटर संख्या 272/30 पूर्वी गेट नंबर 44 सी होम सिग्नल के पास रोक कर जांच किया। इसके बाद एक्सप्रेस को जंगीगंज स्टेशन पर गार्ड ने लिखित मेमो स्टेशन अधीक्षक को सौंपा। इस मौके पर उपस्थित सहायक रेल पथ निरीक्षक मो.शमीम आदि ने ट्रेन की जांच कर प्रयागराज की ओर आगे बढ़ाया।
इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक पीसी राम ने बताया कि रूट पर दोहरीकरण और विद्युतीकरण कार्य चल रहा है। तीन दिन पूर्व हुई तेज बारिश के कारण खेतों में भारी जलजमाव हो चुका है। रेलवे लाइन के किनारे रहने वाले परिवार अपने पशुओं को चरने के लिए छोड़कर देखभाल नहीं कर पाते और पशु नान स्टाप ट्रेनों, जरूरी सामानों को लेकर आवागमन करने वाली माल गाड़ियों की चपेट में आकर संचालन पर प्रभाव डालते हैं। कंट्रोलर के निर्देश पर विभूति एक्सप्रेस की जांच कराकर 11 बजे रवाना किया गया।