फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   B.Tech students encouraged to start startups

Bhadohi News: बीटेक छात्रों को स्टार्टअप शुरू करने को किया प्रोत्साहित

Mon, 13 Oct 2025 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
B.Tech students encouraged to start startups
भदोही। केंद्रीय वस्त्र सचिव नीलम राव राव ने शनिवार की शाम नगर स्थित भारतीय कालीन प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईसीटी) में कालीन और वस्त्र तकनीक में बीटेक कर रहे छात्र-छात्राओं से भेंट की। इस दौरान उन्होंने अलग से डिजाइनिंग के प्रशिक्षुओं से भी मुलाकात की। वस्त्र सचिव ने विद्यार्थियों को ज्यादा से ज्यादा ज्ञान अर्जित करने सहित स्टार्ट अप शुरू करने के लिए प्रेरित किया। आईआईसीटी केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय ने स्थापित किया है और इस तरह का संस्थान एशिया उपमहाद्वीप में अकेला है। कार्पेट एक्सपो में समय देने के बाद शाम पांच बजे केंद्रीय वस्त्र सचिव संस्थान पहुंचीं।
विज्ञापन

छात्रों और निदेशक प्रो. राजीव कुमार ने उनका स्वागत किया। वे सीधे आईआईसीटी के हाईटेक लैब में पहुंचीं और वहां महंगी नीडल पंच एवं स्पन बांड मशीनों पर अभ्यास कर रहे छात्र-छात्राओं से रूबरू हुईं। उन्होंने छात्रों से कहा कि आपको सीखने के लिए केंद्र सरकार ने हर व्यवस्था मुहैया कराई है।
विज्ञापन

आप मेहनत और लगन से एक मुकाम हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी को स्टार्टअप शुरू करने के बारे में सोचना चाहिए। स्टार्टअप के माध्यम से आप रोजगार लेने वाले नहीं बल्कि रोजगार देने वाले बन सकेंगे। उन्होने डिजाइनिंग सीख रहे प्रशिक्षुओं से भी मुलाकात की। उन्हें बताया कि डिजाइन वह विधा है, जो तेजी से एक आवश्यकता बनती जा रही है। डिजाइनिंग के बिना हस्तशिल्प की कल्पना नहीं की जा सकती। इसलिए आपको जो अवसर मिला है, उसका सदुपयोग कर एक सफल व्यक्ति बन सकते हैं। इस मौके पर सीईपीसी चेयरमैन कुलदीपराज वाटल, रवि पाटोदिया और यादवेंद्र कुमार राय काका भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed