फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Brothers' wrists will be decorated with Operation Sindoor and Rakhi with photos

Bhadohi News: ऑपरेशन सिंदूर और फोटो वाली राखियों से संजेगी भाइयों की कलाई

Fri, 08 Aug 2025 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Brothers' wrists will be decorated with Operation Sindoor and Rakhi with photos
चौरी। भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन पर्व शनिवार को मनाया जाएगा। पर्व को खास बनाने के लिए हर स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। जिले में समूह की महिलाएं जहां ऑपरेशन सिंदूर वाली राखियां सीमा पर तैनात जवानों को भेजेंगी, वहीं जनपद में भी प्रमुख जनप्रतिनिधियों और नेताओं के नाम की राखियां तैयार की गईं हैं। 15 अगस्त को सभी थानों में भी रक्षाबंधन मनाया जाएगा।
विज्ञापन

चौरी क्षेत्र के धनवतिया गांव में शिवशंकर स्वयं सहायता समूह और सफल आजीविका नाम के दो महिला समूह की सदस्य खास तरह की राखियां तैयार कर रही हैं। समूह का संचालन करने वाली वंदना देवी व अर्चना देवी ने बताया कि वे राखियों की डिजाइन स्वयं तय करती हैं। बताया हर साल नई डिजाइनों की मांग रहती है और उसी हिसाब से डिजाइन तैयार की जाती है। अच्छी डिजाइनों के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जाता है। समूह में काम करने वाली शिल्पी, नुरफसा बानो, सुनीता ने कहा कि समूह महिलाओं को आत्मनिर्भर ही नहीं, बल्कि अपने कला कौशल को प्रदर्शित करने का मौका भी देता है। समूह से 250 महिलाएं जुड़ी हैं। पर्यावरण के अनुकूल सामग्री से बनाई गई खास एक हजार राखियों को तिरंगे का रंग दिया गया है। इसे सीमा पर तैनात जवानों को भेजा गया है। वहीं भाई-बहन के चित्र वाली राखियों की भी खूब डिमांड है। इस साल अब तक महिलाओं ने 30 हजार राखियां तैयार की हैं, जो जिले के विभिन्न बाजारों में बिक रही हैं। इसके अलावा अब वे 15 अगस्त को लेकर तिरंगा झंडा भी तैयार कर रही हैं।
विज्ञापन

ब्रह्मकुमारी बहनें जिला कारागार में 500 बंदियों को राखी बांधेंगी। ब्रह्मकुमारी संस्थान की बहन विजयालक्ष्मी ने बताया कि हर साल बंदियों को खासतौर पर राखी बांधी जाती है। इस बार 500 बंदियों को राखी बांधने के लिए संस्थान से पांच बहनें जाएंगी। वहां से कलेक्ट्रेट और एसपी कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों को भी राखी बांधी जाएगी। रक्षाबंधन के एक दिन पहले शुक्रवार को ही जिला कारागार में रक्षाबंधन पर्व मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

79वें स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को रक्षाबंधन पर्व मनाया जाएगा। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने के उद्देश्य से रिज़र्व पुलिस लाइन ज्ञानपुर व जनपद के प्रत्येक थाने पर 11 बजे रक्षाबंधन पर का आयोजन होगा। पुलिस प्रशासन सभी महिलाओं और बहनों की सुरक्षा का संकल्प लिया जाएगा। इस दौरान सभी थानों पर महिलाएं पहुंचकर पुलिसकर्मियों को रक्षा सूत्र बांधेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed