फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Brothers' wrists remained empty due to lack of boat operation in Ganga

Bhadohi News: गंगा में नौका संचालन न होने से सूनी रह गईं भाइयों की कलाइयां

Sat, 09 Aug 2025 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Brothers' wrists remained empty due to lack of boat operation in Ganga
सीतामढ़ी गंगा घाट पर लंगर की गई नौकाएं। संवाद - फोटो : संवाद
सीतामढ़ी। जिले के गंगा घाटों पर रक्षाबंधन पर नौका संचालन नहीं हो सका। गंगा का जलस्तर घटने के बाद भी सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन ने गंगा में नौका संचालन नहीं कराया। इससे गंगा पार से इस पार और इस पार से उस पार आने-जाने वाली बहनों और भाइयों को परेशानी उठानी पड़ी। नौका संचालन बंद रहने से तमाम भाइयों की कलाइयां सूनी रह गईं, क्योंकि बहनें अपने भाइयों को राखी नहीं बांध सकीं। जिले में सीतामढ़ी मिश्रपुर, धनतुलसी डेंगुरपुर और रामपुर गंगा घाटों पर सरकार निशुल्क नौका संचालन की सुविधा देती है। सुरक्षित जल यात्रा के लिए बड़े इंजनचालित स्टीमर के संचालन की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग की होती है। आम जनता की सुविधाओं और सुरक्षा के लिए विभाग तीनों गंगा घाटों पर स्टीमर संचालन का ठेका करवाती है। स्टीमर संचालन में मोटी रकम खर्च होती है। गंगा पार मिर्जापुर जिले के लोग अपनी लड़कियों की शादी भदोही, प्रयागराज आदि जिलों में करते हैं। मिर्जापुर के गोगांव के सुनील दूबे ने कहा कि सीतामढ़ी में उनकी बहन है। नौका न चलने से बहन राखी बांधने नहीं आ सकी। इसी तरह बसेवरा के कल्लू मिश्र ने बताया कि उनकी बहन मठहा में रहती है। उन्हें सेमराध से नाव पकड़कर राखी बंधवाने बहन के यहां जाना पड़ा।
विज्ञापन

मिर्जापुर के गंगा से सटे गांवों में अच्छे और बड़े बाजारों की कमी है। ऐसे में बड़ी संख्या में मिर्जापुर के लोग भदोही जनपद के गोपीगंज, जंगीगंज, सीतामढ़ी, कटरा बाजार में खरीदारी करने आते हैं। जिसका सीधा लाभ भदोही के व्यापारियों को होता है। मिर्जापुर के जिगना, हरग, मिश्रपुर, गोगांव, खैरा, बसेवरा सहित तमाम गांवों के बच्चे शिक्षा ग्रहण करने सीतामढ़ी के स्कूलों कॉलेजों में आते हैं। नौका संचालन बंद होने से लोगों को असुविधाएं हो रही हैं।
विज्ञापन


गंगा के जलस्तर में कमी जारी है। जिससे गंगा में बाढ़ का खतरा टल गया है। वैसे गंगा में अभी भी काफी पानी है और जलस्तर भी काफी अधिक है, लेकिन जलस्तर चेतावनी बिंदु से काफी नीचे आ गया है। जलस्तर में लगातार कमी से गंगा के तटवर्ती इलाके के लोग राहत में हैं। वहीं पानी घटने के बाद घाटों पर कीचड़ और दुर्गंध है। बारिश के चलते गंगा घाटों और आसपास में जो कीचड़ और कचरा जमा हुआ है, वह सूख नहीं पा रहा है। इससे तमाम स्थानों पर एक फीट तक कीचड़ जमा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed