फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Brothers had done murder over property, two arrested

संपत्ति को लेकर भाइयों ने कराई थी हत्या, दो गिरफ्तार

Tue, 04 Jan 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Brothers had done murder over property, two arrested
भदोही कोतवाली क्षेत्र के कुकरौठी गांव निवासी पंचबहादुर पटेल की गोली मारकर हुई हत्या के मामले का पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने सोमवार को प्रेस कान्फ्रेंस कर खुलासा किया। उन्होने कहा कि इस मामले में दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। पूछताछ में पता चला है कि हत्या पंच बहादुर के दो भाइयों ने ही संपत्ति विवाद को लेकर करायी थी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि एक जनवरी की शाम सात बजे घर से कुछ दूरी पर सीवान में कॉरपेट सिटी के पास गोली मारकर पंच बहादुर की हत्या की गई थी। उसके बाद से ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही थी। मामले में जानकारी के आधार पर उसी गांव के नागेंद्र पटेल व दीपक पटेल को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उन्होंने पुलिस को बताया कि पंचबहादुर के भाइयों रामजीत पटेल व श्याम बहादुर पटेल से उनकी दोस्ती है। पंच बहादुर का उनके भाइयों से बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। सूरत और मुम्बई में कुछ संपत्ति को लेकर विवाद है। उसी विवाद में पंच बहादुर के भाईयों ने पैसे का लालच दिया ओर उकसाया। ऐसे में एक जनवरी की शाम बाइक से पंच बहादुर को ले गए। दारू पिलाने का लालच देकर कारपेट सिटी के पीछे गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर पंच बहादुर के भतीजे व ग्रामीण वहां पहुंच रहे थे तभी वह फरार हो गए। आरोपियों को इंद्रामिल चौराहे के पास से सोमवार की सुबहसाढ़े सात बजे गिरफ्तार किया गया। उनके पास से घटना में प्रयुक्त कट्टा, कारतूस, एक बाइक, खून के छींटे पड़े कपड़े बरामद किए गए। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक भदोही गगनराज सिंह, निरीक्षक अपराध गोपालजी यादव, एसआई श्यामजी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed