{"_id":"6625006d5940b84eab0d2dcc","slug":"brother-killed-man-beaten-to-over-tantra-mantra-dispute-in-bhadohi-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: तंत्र-मंत्र को लेकर दो भाइयों में हुआ विवाद, चारपाई की पाटी से पीट-पीटकर एक को उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: तंत्र-मंत्र को लेकर दो भाइयों में हुआ विवाद, चारपाई की पाटी से पीट-पीटकर एक को उतारा मौत के घाट
Sun, 21 Apr 2024 05:33 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 21 Apr 2024 05:33 PM IST
सार
चचेरे भाइयों के बीच तंत्र-मंत्र को लेकर हुए विवाद ने एक की जान ले ली। झगड़े के दौरान एक भाई ने दूसरे की चारपाई के पाटी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
घटना के बाद मायूस बैठे लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भदोही जिले के कोतवाली क्षेत्र के भुड़की गांव में भूत-प्रेत के विवाद में एक सरकारी कर्मचारी ने अपने चचेरे भाई की चारपाई की पाटी से पीटकर हत्या कर दी। घटना से गांव में खलबली मच गई। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने आरोपी पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
यह है मामला
भुड़की गांव निवासी दिव्यांग इंद्रजीत पाठक (60) और महेंद्र नाथ पाठक के बीच कई साल से घरेलू विवाद चल रहा था। आरोप है कि शनिवार शाम को किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। जिसके बाद महेंद्रनाथ ने घर में रखी चारपाई की पाटी तोड़कर इंद्रजीत के पेट और सिर पर वार कर दिया। जिससे इंद्रजीत गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
आनन-फानन इंद्रजीत को जिला अस्पताल ज्ञानपुर में लाया गया। जहां हालत चिंताजनक होने पर चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने पहले मारपीट का केस दर्ज किया, लेकिन मौत के बाद गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक विनोद तिवारी ने बताया कि दोनों भाईयों में भूत-प्रेत को लेकर डेढ़ दशक से विवाद चल रहा था। आरोपी ने बताया कि 14 साल पूर्व भूत-प्रेत कराने से उसके 15 साल के बेटे की मौत हो गई थी। चार साल पूर्व उसके चाचा की भी तंत्र मंत्र के कारण मौत हो गई। चचेरे भाई को यह काम छोड़ने के लिए कई बार कहा, लेकिन वह नहीं माना। जिसके बाद यह कदम उठाया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी कलेक्ट्रेट में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।