{"_id":"6b0b29a1467fb0e15303edd8","slug":"brick-kiln-operating-without-royalty-2000-unbaked-bricks-destroyed-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-152103-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: बिना रॉयल्टी चल रहा था भट्ठा, 2 हजार कच्ची ईंटें नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: बिना रॉयल्टी चल रहा था भट्ठा, 2 हजार कच्ची ईंटें नष्ट
विज्ञापन
सारीपुर में ईंट भट्ठे पर जेसीबी से कच्ची ईंटों को नष्ट कराती खनन विभाग की टीम। स्रोत- सूचना विभ
ज्ञानपुर। विनियमन शुल्क (रॉयल्टी) जमा किए बिना ईंट-भट्ठा संचालित करने पर खनन विभाग ने कार्रवाई की। शनिवार को सारीपुर गांव स्थित मेसर्स मंजुला ईंट उद्योग में ईंट निर्माण पर रोक लगाते हुए करीब दो हजार कच्ची ईंटें जेसीबी से नष्ट करा दी गईं। साथ ही भट्ठा संचालक को शुल्क जमा करने के बाद ही संचालन करने का निर्देश दिया गया।
प्रभारी खनन अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि तहसील ज्ञानपुर के सारीपुर स्थित ईंट-भट्ठे का औचक निरीक्षण किया गया।
जांच में पाया गया कि संचालक ने वर्ष 2026-27 का निर्धारित विनियमन शुल्क जमा किए बिना ही भट्ठे का संचालन शुरू कर दिया था।
नियमों का उल्लंघन करने पर पाथी गई ईंटें नष्ट करा दी गईं। शुल्क जमा नहीं करने पर विधिक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। संवाद