फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Brick injured woman died

 ईंट से घायल महिला ने दम तोड़ा, भतीजा जख्मी

Wed, 29 Jun 2016 01:47 AM IST
bhadohi hindi news
bhadohi hindi news Updated Wed, 29 Jun 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
 कोतवाली अंतर्गत नगर के कजियाना मोहल्ले में मामूली विवाद के बाद ईंट पत्थर चल जाने से पत्थर से घायल एक महिला की महाराजा बलवंत सिंह अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि उसका भतीजा घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस ने घटना वाले मोहल्ले में सतर्कता बढ़ा दी। अस्पताल पहुंची कोतवाली पुलिस ने पीड़ित पक्ष से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली। खबर सुनकर पुलिस अधीक्षक, डा.अरविंद भूषण पांडेय ने भी अस्पताल आकर घटना की जानकार ली और मातहतों सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कजियाना में आजाद खां और गुद्दी के घर आसपास हैं। गुद्दी के घर वालों के अनुसार उनका खसी (बकरा) दिन में खो गया था। सभी लोग बकरे को ढूंढ रहे थे। इसी दर्मियान आजाद के लड़के से उनका किसी बात को लेकर विवाद हो गया। 
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहले तूतू-मैंमैं हुई और फिर ईंटें चलने लगीं। इसी में गुद्दी की पत्नी अफसाना (30) को एक ईंट आकर उसके माथे पर आकर लगा जिससे वह गिर गई। इतना देख वहां अफरा तफरी मच गई। मृतका का भतीजा फिरोज (25) भी पत्थरबाजी में घायल हुआ है। किसी से सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई जिसने घायलों को उपचार के लिए राजकीय अस्पताल भेजवाया। जहां अफसाना की मौत हो गई। अस्पताल में चिकित्सक एसपी सिंह ने बताया कि महिला के माथे पर चोट लगी थी। उधर घटना की खबर फैलते ही घटनास्थल और राजकीय अस्पताल में भारी भीड़ जमा हो गई। मृतका के दो बच्चे हैं एक छह माह का और दूसरा 3 वर्ष का। परिजनों ने पुलिस को बच्चों की दुहाई देते हुए न्याय की गुहार लगाई है। इस बीच खबर सुनकर मुख्यालय से भदोही पहुंचे कप्तान ने पीड़ित पक्ष की तहरीर लेकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया। परिजनों ने पुलिस को तीन लोगों के विरुद्ध तहरीर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed