फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bribe accountant caught red handed taking Rs 10,000 bribe

Bhadohi News: 10 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ धराया घूसखोर लेखपाल

Wed, 20 Sep 2023 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Sep 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Bribe accountant caught red handed taking Rs 10,000 bribe
मिर्जापुर एंटी करप्शन की टीम ने मंगलवार को दोपहर भदोही तहसील के कारपेट सिटी क्षेत्र में तैनात एक लेखपाल को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लेखपाल को पुलिस औराई थाने ले गई। वहां मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आरोपी लेखपाल शैलेश यादव जमीन पैमाइश के नाम से एक व्यक्ति से 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।
विज्ञापन


भदोही के डुड़वा कुकरौठी निवासी दुर्गाशंकर यादव पुत्र कमलाशंकर यादव ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी कि विपक्षी के साथ उनका जमीन का विवाद है। इसकी जमीन की पैमाइश के लिए लेखपाल के पास चक्कर लगा रहे थे। आरोप लगाया कि इसके लिए लेखपाल शैलेश यादव उनसे जमीन पैमाइश के नाम पर 10 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। इसके बाद एंटी करप्शन मिर्जापुर प्रभारी विनय सिंह के नेतृत्व में टीम ने लेखपाल को पकड़ने की रणनीति बनाई। योजना के तहत मंगलवार की दोपहर शिकायकर्ता को केमिकल लगे नोटों के साथ लेखपाल के पास भेजा गया। भदोही तहसील के पास रिंग मार्केट के समीप जैसे ही आरोपी लेखपाल ने वह पैसे लिए उसके हाथ नोट पर लगे केमिकल से लाल हो गए। इसके बाद एंटी करप्शन की टीम ने दबिश देते हुए प्रयागराज के सहसो निवासी लेखपाल शैलेश यादव को धर दबोचा। टीम उसे लेकर औराई कोतवाली पहुंची। जहां लेखपाल के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया। एंटी करप्शन टीम मिर्जापुर के प्रभारी विनय सिंह ने बताया कि शिकायत के बाद आरोपी लेखपाल को पकड़ने की योजना बनाई गई। भदोही रिंग मार्केट के पास से लेखपाल को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया। टीम में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार चौरसिया, एंटी करप्शन टीम प्रभारी विनय सिंह, निरीक्षक अशोक सिंह समेत अन्य रहे। घूसखोर लेखपाल की गिरफ्तारी के बाद औराई तहसील में गहमागहमी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed