फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Boys and girls formed an eleven in hockey at the stadium and became champions

Bhadohi News: बालक-बालिका हाॅकी में स्टेडियम एकादश बना चैंपियन

Fri, 20 Mar 2026 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Boys and girls formed an eleven in hockey at the stadium and became champions
जिला स्टेडियम में बालिकाओं की  हाकी टीम। स्रोत- स्टेडियम
भदोही। जिला स्टेडियम मूंसीलाटपुर में चल रहे जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को भारत्तोलन, हॉकी, कबड्डी प्रतियोगिताओं में बालक-बालिकाओं ने हिस्सा लिया। बालक और बालिकाओं के हाकी में व बालकों के कबड्डी में जहां स्टेडियम एकादश चैंपियन रही। वहीं बालिका कबड्डी में कूड़ी खुर्द डीघ चैंपियन रहा। अंतिम दिन भारत्तोलन प्रतियोगिता में बालकों के साथ-साथ बालिकाओं ने जौहर दिखाए। भारत्तोलन बालक वर्ग के 55 केजी में सचिन राय, 61 केजी में समर राय, 67 केजी में अभि राय, 73 केजी में सौरभ यादव, 89 केजी में धनंजय, 96 केजी में अमित बिंद, 102 केजी में निखिल सिंह, 109 केजी में आयुष राय विजयी रहे। इसी प्रकार बालिका भारत्तोलन के 40 केजी मे शृष्टी राव, 45 केजी में आयुषी, 49 केजी में वर्षा यादव, 55 केजी में स्नेहा बिंद, 59 केजी में मुस्कान पटेल, 64 केजी में प्रकृति राय, 71 केजी में सानिया राय, 76 केजी प्रिया राय विजेता रहे। उप क्रीड़ाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बालिका हाॅकी के फाइनल में स्टेडियम ने नेशनल इंटर कॉलेज को 4-3 से हराया। बालक हाॅकी के फाइनल में स्टेडियम ने यूपीएस खेमईपुर को 3-2 के अंतर से हराया। उधर, बालकों के कबड्डी फाइनल में स्टेडियम ने सेंट जेवियर्स स्कूल को 15-08 से हराया। वहीं, बालिका कबड्डी में कूड़ी खुर्द डीघ ने सेंट जेवियर्स स्कूल को 21-18 से हराकर विजेता बना। सभी विजेताओं और उपजेताओं को खेल निदेशालय की ओर से पुरस्कृत किया गया। जिसे उप क्रीड़ाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने उन्हें सौंपा। तीसरे दिन अशोक गुप्ता, राजकमल, मुनौव्वर हुसैन, दिलीप कुमार, अंतेश मिश्रा, विनय कुमार, श्वेता पटेल, ज्योति सिंह आदि निर्णायक की भूमिका में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed