{"_id":"68da61d14ecf7a42490ac9e0","slug":"boy-drowned-death-while-bathing-in-ganges-in-bhadohi-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुझ गया घर का इकलौता चिराग: मामा के साथ गंगा स्नान करने गया था 10 साल का बच्चा, गहरे पानी में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुझ गया घर का इकलौता चिराग: मामा के साथ गंगा स्नान करने गया था 10 साल का बच्चा, गहरे पानी में डूबने से मौत
Mon, 29 Sep 2025 04:14 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 29 Sep 2025 04:14 PM IST
सार
Bhadohi News: भदोही जिले में मामा के साथ गंगा स्नान करने गए भांजे की डुबने से मौत हो गई। वह घर का इकलौता चिराग था। बालक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
हादसे में बालक की मौत से मचा कोहराम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भदोही जिले की कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गंगा घाट पर 10 वर्षीय किशोर अनमोल की गंगा में डूबने से मौत हो गई। वह परिजनों के साथ घाट पर स्नान करने गया था। वह घर का इकलौता चिराग था। किशोर की मौत से परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
कैसे हुआ हादसा
कोतवाली के भगवतपुर गांव निवासी बाबा प्रधान का भांजा अनमोल पुत्र भाई लाल बिंद अपने छोटे मामा के साथ गंगा स्नान करने रामपुर गंगा घाट गया था। स्नान करते समय वह गहरे पानी में चला गया। आनन-फानन मामा समेत अन्य घाट पर मौजूद लोगों ने किशोर को पानी से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; तस्वीरें: काशी में गरजा पीडब्ल्यूडी का बुलडोजर, पद्मश्री ओलंपियन मो. शाहिद सहित 13 के मकानों पर तोड़फोड़
विज्ञापन
अनमोल मूल रूप से देवनाथपुर से सटे समही गांव का रहने वाला है। रविवार को ही ननिहाल आया था। वह तीन बेटियों के बाद काफी मनौती के बाद इकलौता पुत्र हुआ था। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों पर गम का पहाड़ टूट गया। परिजन शव अपने साथ घर ले गए।