फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Books change each year private school

हर वर्ष पुस्तकें बदल देते हैं निजी स्कूल

Fri, 22 Apr 2016 02:08 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Fri, 22 Apr 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
 Books change each year private school
भदोही शहर के स्टेशन रोड स्थित एक दुकान पर पाठ्य पुस्तकों की खरीदारी करता छात्र
 शहर की पुस्तक दूकानों पर इन दिनों पाठ्य पुस्तकें खरीदने के लिए राजकीय विद्यालयों के साथ-साथ दूसरे बोर्डों से संबद्ध स्कूलों के छात्र पहुंच रहे हैं। राजकीय विद्यालयों की पुस्तकें तो दूकानों पर सहजता से उपलब्ध हैं, लेकिन सीबीएसई बोर्ड की पुस्तकें बाजार में उपलब्ध नहीं हैं। यह पुस्तकें अभिभावकों को विद्यालय से ही खरीदने का दबाव  होता है। विद्यालय प्रशासन हर वर्ष इसलिए पुस्तकें बदल देते हैं ताकि बच्चे पुरानी किताबों से काम न चला सकें और महंगी किताबें खरीदने के लिए विवश हो जाएं। 
विज्ञापन

नगर के सीबीएसई स्कूलों में कक्षा नौवीं से लेकर बारहवीं तक राष्ट्रीय स्वैच्छिक अनुसंधान प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की पुस्तकें चलाई जा रही हैं। हलांकि आठवीं और इसके नीचे की कक्षाओं की पुस्तकों में एनसीईआरटी की पुस्तकें नहीं चलाए जाने से अभिभावकों का भारी दोहन हो रहा है। यही कारण है कि नगर में राजकीय स्कूलों के पुस्तक विक्रेता बड़ी संख्या में हैं, लेकिन सीबीएसई से संबद्ध विद्यालयों की पुस्तकों केे विक्रेता न के बराबर हैं। स्टेशन रोड, गर्ल्स इंटर कॉलेज के पास पुस्तक विक्रेता तनबीर हयात खां बताते हैं कि निजी अंग्रेजी विद्यालयों के छात्र कम ही किताबें लेने आते हैं। वह इसलिए कि उन्हें अपने स्कूल से ही पुस्तकें लेनी पड़ती हैं। इसकी उन्हें भारी भरकम कीमत अदा करनी होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ स्कूल तो सीधे सीधे पुस्तकों का ठेका देने के लिए लाखों रुपये की मांग करते हैं। बताया कि एनसीईआरटी की पुस्तकें सस्ती होती हैं। नौवीं कक्षा के बाद निजी स्कूल एनसीईआरटी की पुस्तकें चलाते तो हैं, लेकिन उसके साथ साथ कुछ महंगी पुस्तकें भी लेने पर जोर देते हैं ताकि उनकी कमाई हो सके। ऐसी पुस्तकों को उन्होंने बोलचाल में साइड पुस्तक का नाम दिया है। अभिभावक राजेंद्र यादव ने कहा कि सर्वप्रथम सरकार यह नीति बनाए कि विद्यालय पाठ्य पुस्तक को हर वर्ष बदल न सकें। क्योंकि पुरानी पुस्तकें दूसरे सैकड़ों छात्रों के काम आ सकती हैं। उन्होंने कहा कि यह छोटा सा कानून बहुत से गरीब अभिभावकों के लिए भारी राहत वाला हो सकता है। उधर जीवीपीएस भदोही के प्रिंसिपल विभव श्रीवास्तव का कहना है कि हम नौवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक एनसीआरटी की पुस्तकें ही चलाते हैं। अक्सर ऐसा होता है कि बाजार में एनसीईआरटी की पुस्तकें नहीं मिलतीं। ऐसी दशा में दूसरे प्रकाशक की पुस्तकें लेने को कहते हैं। कक्षा एक से आठवीं तक हमें पुस्तकों के चयन में सीबीएसई और एनसीईआरटी के गाइड लाइन का पालन करना होता है। वह हम करते हैं। एनसीईआरटी को इतना सुनिश्चित करना चाहिए कि बाजार में उसकी पुस्तकें उपलब्ध हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed