{"_id":"671ab3b7d534cf27740abc04","slug":"bomb-attack-on-the-residence-of-digh-block-steering-committee-chief-panic-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-118204-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: डीघ ब्लाॅक संचालन समिति प्रमुख के आवास पर बम से हमला, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: डीघ ब्लाॅक संचालन समिति प्रमुख के आवास पर बम से हमला, दहशत
विज्ञापन
गोपीगंज कोतवाली के धनीपुर गांव निवासी डीघ ब्लॉक संचालन समिति प्रमुख मनोज मिश्रा के आवास पर बाइक सवार तीन हमलावरों ने बम से हमला कर दिया। बम उनके दो मंजिला आवास की दूसरी छत की दीवार से टकराया। बताया जा रहा है कि हमलावरों का निशाना मनोज मिश्रा के कमरे में लगी एसी के बाहरी हिस्से पर था। पूरे मामले को लेकर गांव में दहशत है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस शरारती तत्वों द्वारा पटाखे से हमला किए जाने की बात कह रही है। मामले में सीसीटीवी फुटेज से जांच की जा रही है। संचालन समिति प्रमुख ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई है।
निषाद पार्टी के बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्रा के भतीजे और डीघ ब्लाॅक के प्रमुख मनीष मिश्रा इस समय दुष्कर्म समेत अन्य मामले में जेल में बंद हैं। डीघ ब्लाॅक का संचालन त्रिस्तरीय संचालन समिति की कर रही है। संचालन समिति के प्रमुख मनोज मिश्रा के धनीपुर स्थित आवास के सामने रात करीब डेढ़ बजे तीन बाइक सवार पहुंचे। बाइक पर सबसे पीछे बैठा युवक बाइक से उतर कर एक के बाद एक दो बम डीघ ब्लॉक संचालन समिति प्रमुख मनोज मिश्रा के आवास की ओर फेंका।
इसके बाद तीनों बाइक से हाईवे के रास्ते से फरार हो गए। बम के तेज धमाके से मनोज मिश्रा का पूरा परिवार और आसपास के लोग सहम गए थे। बाहर निकलकर जब लोग देखें तो धुआं फैला हुआ था। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय चौकी प्रभारी को दी। चौकी प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन की। बताया जा रहा है कि हमलवारों का निशाना मनोज मिश्रा के कमरे में लगी एसी के बाहरी हिस्से पर था, लेकिन एक बम एसी के मात्र एक फीट ऊपर लगा है। वहीं एक बारजे के ऊपरी हिस्से में जा टकराया। दोनों के निशान दीवार पर बने हुए हैं।
विज्ञापन
वहीं आवास के बाहर शीशों का छर्रा बिखरा मिला। इस संबंध में एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन का कहना है कि शरारती तत्वों ने आवास पर पटाखे फेंके हैं। सीसी टीवी से उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। जांच की जा रही है। इस संंबंध में मनोज मिश्रा ने कहा कि रात के अंधेरे में हमलावरों ने हमला किया है। पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस और आईबी की टीम पहुंची थी। हमलावर कौन हो सकते हैं, इसका उन्हें अंदाजा नहीं है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
डीघ ब्लॉक के लोगों ने उठाई गिरफ्तारी की मांग
डीघ ब्लॉक संचालन समिति प्रमुख मनोज मिश्रा के आवास पर हमले को लेकर ब्लॉक क्षेत्र के लोगों में आक्रोश हैं। लोगों ने हमलावरों की गिरफ्तारी को लेकर आवाज बुलंद की। कोनिया क्षेत्र युवा शक्ति समिति के सदस्यों ने पवन तिवारी के नेतृत्व में प्रदर्शन कर हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। बताया कि जिले में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। प्रशासन अपराधियों पर अंकुश लगाने में नाकाम है। बताया कि डीघ ब्लॉक संचालन समिति के प्रमुख की सुरक्षा की जिम्मेदारी जिला प्रशासन की है, लेकिन प्रशासनिक सुरक्षा को धीरे-धीरे हटा दिया गया।