फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bolero entered into container, two killed

कंटेनर में घुसी बोलेरो, दो की मौत

Sun, 10 May 2020 06:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
Bolero entered into container, two killed
गोपीगंज के अमवां के पास दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो। - फोटो : BHADOHI
गोपीगंज/लालानगर। हरियाणा के वल्लभगढ़ से बिहार के बक्सर जा रहे प्रवासियों की बोलेरो शनिवार की रात अमवां के अंडरपास के समीप कंटेनर में घुस गई। इससे बोलेरो में सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम भेजा जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत नाजुक होने पर ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया।
विज्ञापन

कोरोना वायरस महामारी को लेकर पूरा देश लॉकडाउन है। गृह मंत्रालय से राहत मिलने पर लॉकडाउन में प्रवासी अपने घरों के लिए निकल रहे। हरियाणा के वल्लभगढ़ से बिहार के बक्सर के लिए चार बोलेरो बुककर घर के लिए निकले। शनिवार की रात में अमवां अंडबास ब्रिज के समीप चालक को झपकी व टायर फटने के कारण खड़े कंटेनर में बोलेरो घुस गई। इससे चालक गुरुदेव राम (36) पुत्र बुचुनी राम निवासी चिनारी टेलरी रोहतास हरियाणा समेत दो प्रवासियों की मौत हो गई जबकि संजय तिवारी (26) पुत्र राजेंद्र तिवारी, मुन्ना यादव (25) पुत्र कपिल यादव निवासी बक्सर घायल हो गए। खबर मिलने पर पुलिस ने घायलों को सीएचसी लेकर गई। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रेफर कर दिया। एक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन

कोतवाल केके राय ने कहा कि एक शव को शिनाख्त के लिए रखा गया है। शिनाख्त होने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। घटना स्थल पर पुलिस के साथ पहुंचे एनएचएआई कर्मियों ने क्रेन से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया। दुर्घटना को लेकर तरह- तरह की चर्चाएं होती रही। कुछ लोगों ने कहा कि घर पहुंचने से पूर्व युवकों की सांस रास्ते में ही टूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed