फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Body of youth who left home to get medicine found in canal.

Bhadohi News: घर से दवा लेने निकले युवक का नहर में मिला शव

Thu, 16 Jul 2026 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Body of youth who left home to get medicine found in canal.
क्षेत्र के जगमलजोत गांव के पास नहर में बुधवार को एक युवक शव मिला। वह मंगलवार को घर से दवा लेने के लिए निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजन जब तलाश में जुटे तो उसकी साइकिल मोहिउद्दीनपुर गांव के पास मिली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि चकजैन गांव निवासी कन्हैया (22) पिछले कुछ समय से पेट से संबंधित बीमारी से ग्रसित था। वह घर से दवा लेने के लिए निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन की, तो मोहिउद्दीनपुर गांव के पास उसकी साइकिल मिली थी।
विज्ञापन

दूसरे दिन ग्रामीणों ने जगमलजोत गांव के पास नहर में एक शव उतराया मिलने की सूचना दी, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। भाइयों ने कन्हैया की पहचान की। कन्हैया तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह अपने दो बड़े भाइयों राज बहादुर और विजय बहादुर के साथ किराने की दुकान पर रहता था। थानाध्यक्ष बागीश विक्रम सिंह ने बताया कि मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर प्राथमिकी दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed