फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bodies of a young man and a woman found on the railway track

Bhadohi News: करणी सेना के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल

Fri, 02 May 2025 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Bodies of a young man and a woman found on the railway track
ज्ञानपुर। सपा सांसद रामजी लाल सुमन के वाहन पर लगातार हो रहे हमले और धमकी के विरोध में बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी ने करणी सेना के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। संगठन एवं उससे जुड़े पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि प्रदेश में जनता के उत्पीड़न, हत्या, लूट, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और अराजकता की घटनाएं आम हो गई हैं।
कानून व्यवस्था बेहतर करने की बजाए अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों में सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद रामजी लाल सुमन को करणी सेना के पदाधिकारी लगातार धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

27 अप्रैल को बुलंदशहर जाते समय अलीगढ़ में उनके काफिले पर करणी सेना ने हमला किया। इससे उनका वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और कुछ लोगों को गंभीर चोटें भी आईं। इस घटना के बाद प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे यह स्पष्ट है कि उन्हें सरकार का खुला संरक्षण प्राप्त है। प्रदेश सरकार की दलित विरोधी मानसिकता उजागर होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पीडीए का नारा देकर समाज के सभी शोषित, उत्पीड़ित वर्गों के सम्मान की लड़ाई लड़ रहे हैं, जिसे कमजोर करने के लिए भाजपा ऐसा कदम उठा रही है।

उक्त प्रकरण में अगर कार्रवाई नहीं होगी तो सपा चुप नहीं बैठेगी। इस मौके पर ह्रदय नारायण प्रजापति, पूर्व मंत्री रामकिशोर बिंद, आरिफ सिद्दीकी, शोभनाथ यादव, विकास यादव, ओमप्रकाश यादव, श्यामला सरोज, राजेंद्र दुबे, सरिता बिंद, दिलीप भीम कन्नौजिया, महेंद्र गौड़, धर्मेन्द्र मिश्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed