{"_id":"65d3b6659ccb52d47c09e259","slug":"board-exam-copies-reached-96-centres-papers-will-be-sent-today-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-108981-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा: 96 केंद्रों पर पहुंची कॉपियां, आज भेजेंगे पर्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा: 96 केंद्रों पर पहुंची कॉपियां, आज भेजेंगे पर्चे
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में बोर्ड परीक्षा का काउंटडाउन शुरू हो गया है। सोमवार तक 96 परीक्षा केंद्रो पर उत्तरपुस्तिकाएं पहुंचा दी गई। अब मंगलवार को प्रश्नपत्र भेजा जाएगा। शिक्षा विभाग की ओर से इसके लिए 10 रूट प्रभारी और उनके 10 सहायक नामित किए गए हैं। जीआईसी के संकलन केंद्र से प्रश्नपत्र भेजते समय दो सुरक्षाकर्मी और रूट प्रभारी साथ-साथ रहेंगे। परीक्षा केंद्रो पर केंद्र व्यवस्थापक, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में डबल लॉक आलमारी में प्रश्नपत्र सुरक्षित रखा जाएगा। उसके बाद डबल लॉक आलमारी के सामने 24 घंटे सीसीटीवी कैमरा चालू कर दिया जाएगा।
22 फरवरी से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा की तैयारी करीब-करीब पूर्ण हो चुकी है। 96 केंद्रों पर सुचिता एवं पारदर्शी ढंग से परीक्षा कराने के लिए कक्ष निरीक्षक, मजिस्ट्रेट आदि की नियुक्ति हो चुकी है। परीक्षा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 56 हजार छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। सोमवार को कक्ष निरीक्षक परिचय पत्र लेने के लिए डीआईओएस कार्यालय पहुंचे।
विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में करीब एक सप्ताह पूर्व से आ रही उत्तरपुस्तिकाओं को केंद्रों पर भेजा जा रहा है। सोमवार को बचे पांच अन्य केंद्र भी उत्तरपुस्तिका ले लिए। तीन दिन पूर्व आए प्रश्नपत्र को कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। मंगलवार को 96 केंद्रो पर उसे भेजा जाएगा। संकलन केंद्र प्रभारी एवं जीआईसी प्रधानाचार्य विजय सिंह यादव ने बताया कि सभी केंद्रो पर उत्तरपुस्तिका पहुंच चुकी है। मंगलवार को प्रश्नपत्र पहुंचाया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षित प्रश्नपत्र पहुंचाने के लिए 10 रूट प्रभारी नामित किए गए हैं। जिनकी निगरानी में केंद्रों पर प्रश्नपत्र जाएगा। हर परीक्षा केंद्र पर डबल लॉक आलमारी के अंदर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक और केंद्र व्यवस्थापक की देखरेख में प्रश्नपत्र रखा जाएगा।