{"_id":"67bcba7e3b4fb9f6380a84f5","slug":"board-exam-3108-candidates-left-hindi-exam-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-122827-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा: 3108 परीक्षार्थियों ने छोड़ दी हिंदी की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा: 3108 परीक्षार्थियों ने छोड़ दी हिंदी की परीक्षा
विज्ञापन
ज्ञानपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की यूपी बोर्ड परीक्षा सोमवार को कड़ी सुरक्षा में 94 केंद्रों पर शुरू हो गई। परीक्षा का पहला दिन होने से कई केंद्रों पर सुबह गहमागहमी का माहौल रहा।
पहली पाली में हाईस्कूल और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट हिंदी प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। सचल दस्तों, मजिस्ट्रेट दिन भर केंद्रों का चक्रमण करते रहे। दोनों पालियों में कुल 3108 छात्र-छात्राएं परीक्षा में अनुपस्थित रहे। एडी बेसिक एवं मंडलीय पर्यवेक्षक ने तीन केंद्रो का निरीक्षण कर व्यवस्था परखी।
परीक्षा का पहला दिन होने से सोमवार को सुबह छह बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर छात्र-छात्राओं की भीड़ जुटने लगी। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज ज्ञानपुर, जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज समेत अन्य केंद्रों पर छात्र-छात्राओं संग अभिभावकों की भीड़ से गहमागहमी का माहौल रहा। केंद्रों पर विशेष सख्ती दिखी।
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं की जांच के बाद केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया। कई विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र में खामी होने पर परेशान होना पड़ा। पहली पाली में हाईस्कूल की हिंदी प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 26 हजार 901 छात्र-छात्राओं में 25 हजार 198 उपस्थित हुए, जबकि 1703 अनुपस्थि रहे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट हिंदी और सामान्य हिंदी प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। दोनों विषयों में पंजीकृत 27 हजार 398 छात्र-छात्राओं में 25 हजार 993 उपस्थित और 1405 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
दोनों पालियों में कुल 3108 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। मंडलीय पर्यवेक्षक एवं एडी बेसिक प्रयागराज कामता राम पाल ने पार्वती इंटर कॉलेज, प्रेमा देवी इंटर कॉलेज और मां विंध्यवासिनी इंटर कॉलेज कुलमनपुर का निरीक्षण किया। तीनों केंद्रो पर परीक्षा सकुशल होते मिली। इसके बाद वह जीआईसी स्थित संकलन केंद्र पर पहुंचकर तैयारी को देखा। तीनों एसडीएम, सीओ समेत अन्य सेक्टर मजिस्ट्रेट केंद्रो का भ्रमण कर व्यवस्था को देखा। डीआईओएस अंशुमान ने बताया कि दोनों पालियों में कोई भी विद्यार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते नहीं मिला।