फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   BLOs will reach homes from July 18 to add voters' names to the list

Bhadohi News: 18 जुलाई से घर पहुंचेगे बीएलओ सूची में मतदाताओं के नाम जोड़ेंगे

Tue, 15 Jul 2025 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
BLOs will reach homes from July 18 to add voters' names to the list
ज्ञानपुर। राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से पंचायत चुनाव के निर्वाचक नामावली की समय सारिणी जारी कर दी गई है। अब जिले स्तर पर उसका पालन कराने में प्रशासनिक अमला जुटा है।
विज्ञापन

18 जुलाई से 13 अगस्त तक ग्राम पंचायत में मतदाता सूची में होने वाली दिक्कतों को दुरूस्त करने का समय तय किया गया है।
14 अगस्त से 22 सितंबर तक मतदाता बनाने के लिए बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) घर-घर जाएंगे। जिले में कुल 546 ग्राम पंचायतें है। साल 2026 में होली के बाद पंचायत चुनाव होना है। चुनाव से पूर्व ही आयोग मतदाता सूची में छूटे लोगों का नाम चढ़ाने, मतदान केंद्रो पर जरुरी सुविधाएं मुहैया कराने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी पंंचस्थानीय डीएस शुक्ला ने बताया कि एक जनवरी 2025 को जिन युवाओं की उम्र 18 वर्ष हो चुकी है, वे इस चुनाव में वोट देने के योग्य माने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने मतदाताओं का सर्वे और नए मतदाता बनाने के लिए 14 अगस्त से 29 सितंबर तक अभियान चलेगा। उन्होंने बताया कि बीएलओ घर-घर जाकर लोगों को मतदाता बनने के लिए जागरूक करेंगे।
प्रयास रहेगा कि डेढ़ माह लंबे चलने वाले इस अभियान में एक भी पात्र व्यक्ति वोटर लिस्ट में शामिल होने से वंचित न रहे। मतदाता बनने के लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं, जिनकी बीएलओ घर-घर जाकर जांच करेंगे।

14 से 22 अगस्त तक आनलाइन आवेदन लिया जाएगा। 23 से 29 सितंबर तक आनलाइन आवेदन की जांच की जाएगी। सारी प्रक्रिया पूर्ण होने पर 15 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed