फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bloody clash between two parties old man dies 13 injured including a woman

Bhadohi : दो पक्षों में खूनी संघर्ष, वृद्ध की मौत, महिला समेत 13 घायल, पुलिस कर रही तफ्तीश

Sun, 29 Dec 2024 07:28 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 29 Dec 2024 07:28 PM IST
सार

समधा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे चल गए। घटना में वृद्ध की मौत हो गई और 13 लोग घायल हो गए। पुलिस ने सात के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर लंबे समय से दोनो पक्षों में विवाद चल रहा था।

विज्ञापन
Bloody clash between two parties old man dies 13 injured including a woman
खूनी संघर्ष के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

औराई कोतवाली क्षेत्र के समधा खास गांव में रविवार की सुबह जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इसमें महिला समेत 14 लोग घायल हो गए। उपचार के दौरान एक वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज जांच में जुट गई है। समधा खास निवासी संतलाल बिंद की गांव के ही कुछ लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार की सुबह उसी बात को लेकर विवाद होने लगा। दोनों पक्ष से एक दूसरे पर लाठी-डंडे एवं राड से प्रहार किया गया। इसमें संतलाल (60), अमृतलाल (65), विमलेश (35), कैलाश (13), शिव कुमारी (32), सत्यनारायण (60), सुनीता देवी (35), मोहन बिंद (45), प्रवेश (38), रुक्मणी (55), पंचलाल (28), सोहनलाल (35), ननकू बिंद (34) और सितारा देवी (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से सभी को सीएचसी औराई में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


जहां हालत चिंताजनक होने पर संतलाल बिंद और अमृतलाल बिंद को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। जिला अस्पताल में पहुंचने पर चिकित्सकों ने संतलाल बिंद को मृत घोषित कर दिया। मृतक के लड़के ननकू बिंद ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि जिला न्यायालय से 2020 में मेरे पक्ष में फैसला हुआ लेकिन मुझे आज तक कब्जा दिलाया नहीं जा सका। रविवार की सुबह विपक्षी मेरे पुश्तैनी मकान को गिराने लगे, जब हम लोग उन्हें रोकना चाहा तो मेरे परिवार को मारा पीटा और मेरे पिता को लाठी डंडे और पत्थर से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जब पिताजी बेहोश होकर गिर पड़े तब विपक्षी भाग खड़े हुए। पुलिस ने सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। दूसरे पक्ष से पंचलाल ने बताया कि मेरी बहन सुबह झाड़ू लगा रही थी कि विपक्षी जाकर उसे मारने पीटने और गाली देने लगे।
विज्ञापन


जमीन का विवाद भी चल रहा है लेकिन लेखपाल ने जमीन का सीमांकन अब तक नहीं किया है। प्रभारी निरीक्षक अजीत श्रीवास्तव ने बताया कि सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप, तहसील कर्मियों और पुलिस के चलते गई मेरे पिता की जान
 राजस्व विभाग में जमीन संबंधी मामलों को फंसाकर रखा जाता है। संपूर्ण समाधान दिवस हो या समाधान दिवस। फरियादी प्रार्थना पत्र देकर न्याय का इंतजार करते रहते हैं और महीनों तक वह लंबित रह जाता है। मृतक के बेटे ननकू बिंद ने बताया कि 2022 से कई बार समाधान दिवस पर प्रार्थना पत्र दिया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जबकि उसे जिला न्यायालय से 2020 में फैसला सुनाया गया। किंतु आज तक तहसील से लेकर औराई पुलिस मामले को संज्ञान में नहीं लिया। 28 नवंबर 2024 को तहसीलदार औराई ने नायब तहसीलदार, लेखपाल और औराई पुलिस को साथ में जाकर मामले के निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया था। यदि राजस्व कर्मी और पुलिस संयुक्त टीम बनाकर उक्त मामले का निस्तारण कर देती तो आज संतलाल बिंद की मौत नहीं होती। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि समाधान दिवस में नायब तहसीलदार ने नापी होने तक वहां कोई काम न करने के लिए कहा था लेकिन उसके पहले ही मारपीट कर ली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed