फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Blood spilled in garbage dump

कूड़े के विवाद में खून खराबा, 5 घायल

Fri, 10 Jan 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Blood spilled in garbage dump
भदोही। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रड़ई में शुक्रवार को तड़के सड़क पर कूड़ा फेंकने को लेकर दो पक्षो में खून खराबा हो गया। एक पक्ष पर आरोप है कि वे सुबह आधा दर्जन की संख्या में पीड़ित शिक्षक राजू यादव के घर चढ़ आए और लाठी, गड़ासा, बल्लम आदि से हमला कर एक ही घर के लगभग 5 लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। इसमे दो लोगों के सर पर गंभीर चोट है। घायलों को सुबह उपचार के लिए महाराजा बलवंत सिंह अस्पताल लाया गया जहां से राजीव व विमला को वाराणसी रेफर कर दिया गया। इस सबंध में 8 लोगों के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

दोनो पक्षों का घर साथ साथ लगा है। जानकारी मिली है कि बृहस्पतिवार की रात घर के सामने फेके गए कूड़े को लेकर दोनो पक्ष में कुछ विवाद हुआ था। लेकिन झगड़े की नौबत नहीं आई थी। घायल पक्ष की सुनीता देवी ने पुलिस को तहरीर में बताया कि घर के बाहर रास्ते में कूड़ा पड़ा था। विपक्षीगण का कहना था कि हम लोगों ने कूड़ा फेका है। जबकि वे मामला कूड़े का नहीं है बल्कि पुरानी रंजिश में कूड़े की आंड़ लेकर तड़ते 6.30 बजे उन्होंने हम लोगों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

हमले में शिक्षक राजीव यादव (43), विमला देवी (35), आशा देवी (45), कंचन देवी (24) व सुनीता देवी (35) घायल हुए हैं। सभी का प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर रूप से घायल राजीव और विमला को वाराणसी रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed