फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Block Head Elections: Polling in Deegh and Abholi today

ब्लॉक प्रमुख चुनाव: डीघ और अभोली में मतदान आज

Fri, 09 Jul 2021 05:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 05:54 PM IST
विज्ञापन
Block Head Elections: Polling in Deegh and Abholi today
ज्ञानपुर। जिले में ब्लॉक प्रमुख चुनाव की तस्वीर शुक्रवार को लगभग साफ हो गई। इस क्रम में नामांकन वापसी के दिन भदोही में भाजपा प्रत्याशी सुनीता मिश्रा के पर्चा वापस लेने से निर्दलीय उम्मीदवार प्रियंका सिंह और ज्ञानपुर से निर्दल प्रत्याशी आनंद मिश्रा की नाम वापसी के बाद भाजपा प्रत्याशी आरती सिंह निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया। जबकि विकास खंड औराई और सुरियावां में पहले से ही निर्विरोध निर्वाचन तय हो चुका है। ऐसे में अब केवल दो ब्लाक डीघ और अभोली में शनिवार को मतदान और मतगणना प्रक्रिया कराई जाएगी।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर दावेदार वैसे तो दो माह से तैयारी में जुटे थे, लेकिन पांच जुलाई को अधिसूचना जारी होने पर उनकी सक्रियता अधिक बढ़ गई है। जिले के छह ब्लॉकों ज्ञानपुर, डीघ, अभोली, सुरियावां, भदोही और औराई में होने वाले चुनाव के लिए नामांकन किया गया। औराई में बृजमोहन विकास मिश्र और सुरियावां में अनीता गौतम ने अकेले पर्चा दाखिल किया है। जिससे यहां पर इन प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन हो गया। शुक्रवार को नाम वापसी के दिन भदोही से भाजपा प्रत्याशी सुनीता मिश्रा के नाम वापस लेने से निवर्तमान प्रमुख प्रशांत सिंह की पत्नी प्रियंका सिंह जबकि ज्ञानपुर में निर्दल आनंद मिश्र के पर्चा उठाने से भाजपा उम्मीदवार आरती सिंह निर्विरोध हो गईं। अब जिले में डीघ और अभोली ब्लॉक में मतदान और मतगणना होनी है। जिसके लिए पुलिस और प्रशासन की तैयारी पूरी कर ली गई है। चार ब्लॉकों में चुनाव न होने से दोनों ब्लॉक पर होने वाले मतदान और मतगणना के लिए पुलिस और प्रशासन मुस्तैद हो चुका है। डीघ में पूर्व प्रमुख मनीष मिश्र और मनोज मिश्रा जबकि अभोली में भाजपा प्रत्याशी प्रियंका बिंद और निर्दल रानी सेठ के बीच मुकाबला है। दोनों ब्लॉकों में प्रत्याशी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अपने पाले में लाने के लिए देर रात तक जोर आजमाइश करते रहे। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा कि डीघ और अभोली ब्लॉक में मतदान और मतगणना के लिए एआरओ से लेकर पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed