फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Block chief had to write heavy, CDO sent notice

Bhadohi News: ब्लॉक प्रमुख लिखना पड़ा भारी, सीडीओ ने भेजा नोटिस

Tue, 21 Mar 2023 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Mar 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Block chief had to write heavy, CDO sent notice
ज्ञानपुर। डीघ ब्लॉक संचालन समिति के सदस्य मनोज मिश्र को ब्लॉक प्रमुख लिखना भारी पड़ गया है। डीएम गौरांग राठी के निर्देश पर सीडीओ यशवंत सिंह ने नोटिस जारी किया है। लोकार्पण और शिलान्यास स्थलों पर प्रमुख शब्द को संशोधित कराने का निर्देश दिया। दरअसल डीघ ब्लॉक प्रमुख मनीष मिश्र के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। इसके कारण वह दिसंबर 2021 से जेल में निरुद्ध हैं। ब्लॉक में विकास कार्य प्रभावित न हो इसलिए प्रशासन की ओर से संचालन समिति का गठन किया गया है। इसमें क्षेत्र पंचायत सदस्य श्यामधर यादव, लालजी और मनोज मिश्र शामिल हैं। तीन सदस्यीय समिति की ओर से क्षेत्र पंचायत मद से कई स्थानों पर विकास कार्य कराए गए हैं। कई जगह कराए गए लोकार्पण एवं शिलान्यास के शिलापट्ट पर मनोज मिश्र की ओर से ब्लॉक प्रमुख दर्शाया गया है। इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी ब्लॉक प्रमुख लिखा जा रहा है, जो नियम के खिलाफ है। मामले को संज्ञान में लेते हुए सीडीओ यशवंत सिंह ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जिन शिलापट्टों पर ब्लॉक प्रमुख अंकित किया गया है, उसे संशोधित कराने और भविष्य में कहीं भी ब्लॉक प्रमुख न लिखने का निर्देश दिया गया। सीडीओ ने बताया कि प्रकरण में बीडीसी मनोज मिश्र को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed