फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Block chief appeared in court in gang rape case

सामूहिक दुष्कर्म मामले में कोर्ट में पेश हुए ब्लॉक प्रमुख

Wed, 22 Dec 2021 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Block chief appeared in court in gang rape case
महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र के भतीजे और डीघ ब्लॉक प्रमुख मनीष मिश्र मंगलवार को एडीजे द्वितीय एससीएसटी कोर्ट में पेश हुए। डीएनए जांच के लिए उनका ब्लड सैंपल लिया गया। इसको लेकर परिसर के बाहर गहमागहमी रही।
विज्ञापन

प्रयागराज जिले के हंडिया थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने बीते दिनों पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि वह सड़क के किनारे वाहन का इंतजार कर रही थी। उसी दौरान डीघ ब्लॉक प्रमुख मनीष मिश्रा किसी कार से आए और अपने गांव ले गए। घटना मार्च 2019 की है। आरोप है कि घर पर गेहूं साफ कराने और पुन: गाड़ी से भेजने का भरोसा देकर मनीष व उनके साथी ने गाड़ी में बैठा लिया। नवधन के पास एक मकान में ले गए और कमरे में ले जाकर मनीष व उनके साथी सुरेश केसरवानी ने दुष्कर्म किया। वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की धमकी भी देने लगे। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उस घटना के बाद जान से मारने, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दो अन्य साथियों के साथ सीतामढ़ी क्षेत्र में ले जाकर दुष्कर्म की घटना केे अंजाम दिया गया। उसी आधार पर मनीष मिश्रा, सुरेश केसरवानी व दो अन्य के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, एसएसी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ। केस दर्ज होने के एक दिन पूर्व ही उन्हें वाराणसी की भोजपुरी गायिका को धमकाने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वर्तमान में वह वाराणसी जेल में है। शासकीय अधिवक्ता अनिल शुक्ला ने पीड़िता की ओर से पैरवी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed