{"_id":"66d467277702830cef0aecd4","slug":"blast-in-factory-bhadohi-youth-dies-family-members-uproar-as-soon-as-the-body-arrived-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: राजकोट की फैक्ट्री में हुआ ब्लास्ट, भदोही के युवक की मौत; शव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: राजकोट की फैक्ट्री में हुआ ब्लास्ट, भदोही के युवक की मौत; शव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम
Sun, 01 Sep 2024 06:38 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 01 Sep 2024 06:38 PM IST
सार
Bhadohi News: तीन साल पहले रविंदर की शादी गोपीगंज थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव निवासी संगीता बिंद के साथ हुआ था। युवक की मौत से उसकी पत्नी संगीता रोते-रोते गश खाकर गिर जा रही है। वह दो भाइयों में सबसे बड़ा था। छोटा भाई गांव में रहकर पढ़ाई करता है।
विज्ञापन
युवक की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दुर्गागंज थाना क्षेत्र के टेमा गांव निवासी 28 वर्षीय एक युवक की गुजरात के राजकोट में फैक्ट्री में वेल्डिंग के दौरान ब्लास्ट होने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बीते 18 अगस्त को कंपनी में रखे एक ज्वलनशील रासायनिक पदार्थ के संपर्क में आने से हुए ब्लास्ट में युवक समेत तीन घायल थे। राजकोट में ही इलाज के दौरान उसकी मौत हुई। रविवार को युवक का शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन
दुर्गागंज थाना क्षेत्र के टेमा गांव निवासी बालचंद बिंद का 28 वर्षीय पुत्र रविंदर बिंद बीते चार सालों से गुजरात के राजकोट में रहकर एक फैक्ट्री में बेल्डिंग का कार्य करता था। उसकी पत्नी संगाीता भी उसके साथ ही राजकोट में ही रहती थी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बीते 18 अगस्त को वह फैक्ट्री में वेल्डिंग का कार्य कर रहा था। इस बीच कंपनी में रखा एक रसायनिक पदार्थ किसी ज्वलनशील चीज से संपर्क में आ गया और जोरदार ब्लॉस्ट हो गया। घटना में रविंदर के साथ तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका राजकोट के ही एक अस्पताल में ईलाज चल रहा था।
विज्ञापन
बीती देर शाम उसकी मौत हो गई। जिसके बाद रविवार की दोपहर उसका शव गांव पहुंचा। रविंदर का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।