फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   BJP workers will also adopt Anganwadi center

भाजपा कार्यकर्ता भी अब आंगनबाड़ी केंद्र लेंगे गोद

Fri, 21 Oct 2022 08:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 08:27 PM IST
विज्ञापन
BJP workers will also adopt Anganwadi center
ज्ञानपुर। आंगनबाड़ी केंद्रों की हालत सुधारने के लिए अब भाजपा कार्यकर्ता भी उसे गोद लेंगे। शासन का पत्र आने के बाद बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग तैयारी में जुट गया है। दीपावली बाद इसको अमल में लाया जाएगा। जिले में 1406 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं, जिसमें एक लाख 60 हजार से अधिक जीरो से पांच वर्ष के बच्चे पंजीकृत हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों की बेहतरी के लिए शासन स्तर से पहले ही कई योजनाएं चल रही हैं। इसके अलावा अधिकारियों संग जनप्रतिनिधि भी उसे गोद लिए हैं। गोद लिए केंद्रों पर जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जाती है। अब भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी आंगनबाड़ी केंद्र को गोद लेंगे। इसके लिए शासन का पत्र आ गया है। इच्छुक पदाधिकारी या कार्यकर्ता विभाग से आग्रह करेंगे तो उन्हें केंद्र गोद दिया जाएगा। जिसकी वह समय-समय पर निगरानी करेंगे। वहां की अव्यवस्था को प्रशासन के माध्यम से सही कराएंगे। डीपीओ मंजू वर्मा ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं के गोद लेने का पत्र मिला है। उसको अमल में लाने के लिए सभी सीडीपीओ को कहा गया है। अगर कोई कार्यकर्ता इच्छुक होगा तो उसे आसपास का केंद्र दिया जाएगा। जिससे उक्त केंद्र पर पठन-पाठन संग अन्य गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed