फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   BJP workers burnt the effigy of SP chief Akhilesh anger over indecent remarks on Deputy CM

Bhadohi News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने सपा मुखिया अखिलेश का पुतला फूंका, डिप्टी सीएम पर अभद्र टिप्पणी पर आक्रोश

Sun, 18 May 2025 09:20 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 18 May 2025 09:20 PM IST
सार

डिप्टी सीएम पर पिछले दिनों अखिलेश यादव के बयान पर भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। कार्यकर्ताओं ने सपा मुखिया का पुतला फूंका और रोष प्रकट किया।
 

विज्ञापन
BJP workers burnt the effigy of SP chief Akhilesh anger over indecent remarks on Deputy CM
पुतला फूंकते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पर सपा के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर किए गए अभद्र टिप्पणी से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को दुर्गागंज तिराहे पर आक्रोश व्यक्त किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सपा मुखिया अखिलेश यादव का पुतला फूंककर विरोध दर्ज कराया और एसडीएम ज्ञानपुर शिव प्रकाश यादव को पत्रक सौंपा।

विज्ञापन


जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कहा कि जिस तरह से समाजवादी पार्टी की ओर से टिप्पणियां की जा रही है। इससे यह प्रतीत हो रहा है कि सपा के लोग अपना आपा खो चुके हैं। ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे ने कहा कि आने वाले 2027 के चुनाव के पहले ही इनका मनोबल धराशाई हो चुका है। जिससे पार्टी के लोग अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन


कहा कि सपा मुखिया अपना संस्कार भी भूल गए हैं। सपा के एक्स एकाउंट पर डिप्टी सीएम पर इस तरह की टिप्पणी किसी भी लिहाज से स्वीकार नहीं किया जाएगा। मौके पर औराई ब्लॉक प्रमुख विकास मिश्रा, हौसला प्रसाद पाठक, नागेंद्र सिंह, लालमणि मिश्रा, गोवर्धन राय, गोरेलाल पांडेय, रत्नाकर पाठक, सौरभ मालवीय, शिवम तिवारी, संतोष सिंह आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed