फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   BJP will form government with full majority in the state: Faggan Singh Kulaste

सूबे में पूर्ण बहुमत से भाजपा की बनेगी सरकार : फग्गन सिंह कुलस्ते

Wed, 16 Feb 2022 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
BJP will form government with full majority in the state: Faggan Singh Kulaste
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक मंगलवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर हुई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते भी मौजूद रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में जोश भरा। कहा कि डबल इंजन की सरकार से प्रदेश की सूरत बदल गई है। हर क्षेत्र में तेजी से विकास हुआ है। पिछड़े प्रदेशों की श्रेणी से निकलकर उत्तर प्रदेश अग्रणी में शामिल हो गया है।
विज्ञापन

उन्होंने दावा किया कि दो चरणों में हुए मतदान में जो जनादेश दिखा है, उससे स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश में फिर से भाजपा की ही पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। सपा, बसपा और कांग्रेस को जनता नकार चुकी है। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजय गोंड़ ने भी बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वनवासी समाज भाजपा के साथ है। भाजपा ने समाज के लोगों के लिए बहुत कुछ किया है। भाजपा सभी वर्ग को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में उत्साह भी भरा। भाजपा जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को एकजुट रहने का आह्वान किया। अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुकेश गोंड़ ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर सत्य शील गुप्ता, सुनील मिश्रा, संजय सिंह, प्रभा शंकर तिवारी, छत्रपति सिंह, अनिल सिन्हा, सोनू, अश्वनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed