फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   BJP took out Kalash Yatra to remember the martyrs.

Bhadohi News: भाजपा ने कलश यात्रा निकाल शहीदों को किया याद

Wed, 13 Sep 2023 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Sep 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
BJP took out Kalash Yatra to remember the martyrs.
भदोही। मेरी माटी-मेरा देश के तहत मंगलवार को नईबाजार में भाजपा कार्यकर्ताओ ने कलश यात्रा निकाल कर देश के वीर शहीदों का नमन किया। कलश यात्रा नईबाजार चांदनी चौक से शुरू होकर बाजार में आकर समाप्त हुआ।
विज्ञापन

पूर्व पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल ने कहा पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। देश के अमर शहीदों को याद करने का यह हम सबके लिए स्वर्णिम अवसर प्रधानमंत्री जी ने दिया है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में सहभाग करने का आह्वान किया। डाॅ. विनोद कुमार सोनकर शास्त्री ने बताया कि अमृत महोत्सव की 76वीं वर्षगांठ जी-20 कार्यक्रम को लेकर इतिहास में याद रखा जाएगा। कहा कि पीएम मोदी की अगुवाई में भारत शक्तिशाली राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है। कलश यात्रा में भाजपा जिला महामंत्री लालता सोनकर, चंदूलाल चंद्राकर, रवींद्र दूबे, गिरधारी जायसवाल, अरविंद मौर्य, राजीव मोदनवाल, राजकुमार गुप्ता, अमन चौहान, आशीष सोनकर, दीपक मोदनवाल, प्रदीप सोनकर, विनय उमर, मनीष गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed