फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   BJP MLA raised questions on police action by posting video

Bhadohi News: भाजपा विधायक ने वीडियो पोस्ट कर पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

Tue, 07 Jan 2025 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
BJP MLA raised questions on police action by posting video

विज्ञापन
ज्ञानपुर। गैंगस्टर के आरोपी व औराई के पूर्व उप ब्लॉक प्रमुख नंदलाल पांडेय की गिरफ्तारी के बाद से ही औराई के भाजपा विधायक मुखर हैं। वे लगातार पुलिस पर गलत कार्रवाई का आरोप लगाते हुए विरोध कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर विरोध किया था। वहीं सोमवार को वह एक बार फिर अपने फेसबुक पर 21 मिनट 53 सेकेंड का वीडियो डाला और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़ा करते हुए नंदलाल पांडेय की गिरफ्तारी को गलत ठहराया।
औराई के अमवां निवासी नंदलाल पांडेय के खिलाफ कुछ माह पूर्व पुलिस ने कुटरचित दस्तावेज एवं मृतक को जिंदा दिखाकर बैनामा कराने के मामले में मुकदमा दर्ज किया था। दो दिन पूर्व पुलिस ने गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया और बीते बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार को औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर पूर्व उप प्रमुख की गिरफ्तारी के खिलाफ फेसबुक, एक्स जैसे सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर पुलिस पर हमला बोला। लिखा कि यह गिरफ्तारी असाविधानिक और गैर वाजिब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब सोमवार को एक बार वे फेसबुक पर एक वीडियो डाला और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़ा किए। 21 मिनट 53 सेकेंड के वीडियो में उन्होंने गैंगस्टर के आरोपी नंदलाल पांडेय को पार्टी का सक्रिय सदस्य बताया। यह भी कहा कि उन्होंने 2022 व 2024 के चुनाव में अपना पैसा लगाकर पार्टी की मदद की।
उन्होंने दावा किया कि वे नंदलाल पांडेय का पक्ष इसलिए ले रहे हैं, क्योंकि उनके साथ गलत हुआ है। आरोप लगाया कि पुलिस ने दबाव में आकर यह कार्रवाई की है। कहा कि किसी जमीन में गड़बड़ी कर बेचने वाले के लिए खिलाफ कार्रवाई होती है, न कि खरीदने वाले के खिलाफ। खास बात है कि उन्होंने अपने वीडियो को यूपी बीजेपी के साथ पीएमओ इंडिया, नरेन्द्र मोदी और नगर विकास मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री एके शर्मा को टैग भी किया है।
----------------------------------

पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लेने लखनऊ आया हूं। मेरी विधायक जी से फोन से बात हुई थी। जिसमें उन्होंने अपनी बातें रखी। हालांकि अब लौटकर दोनों पक्ष पुलिस व विधायक जी के बातों को सुनने के बाद पार्टी किसी फैसले पर विचार करेगी। - दीपक मिश्रा, जिलाध्यक्ष भाजपा।
----------------
विधायक जी जिस तरह से गैंगस्टर के आरोपी की गिरफ्तारी को गलत बता रहे हैं। उन्हें उसी तरह सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ गलत कार्रवाई पर भी आगे आना चाहिए था। भाजपा किस तरह के लोगों को प्रश्रय दे रही है। इस मामले में जिले में भाजपा नेताओं का चरित्र उजागर हो गया है। - प्रदीप यादव, जिलाध्यक्ष, सपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed