फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   BJP burnt the effigy of SP MLA

भाजपा ने जलाया सपा विधायक का पुतला

Fri, 09 Jan 2015 01:59 AM IST
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला Updated Fri, 09 Jan 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
BJP burnt the effigy of SP MLA
 भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मोढ़ चौराहे पर भदोही विधायक जाहिद बेग का पुतला फूंका। पुतला दहन की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस की प्रदर्शनकारियों से नोकझोंक भी हुई। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि विधायक ने पकरी तिराहे पर लगी उनकी पार्टी की होर्डिंग गायब कराकर अपनी लगवा दी है।
विज्ञापन

होर्डिंग हटने से नाराज भाजपा कार्यकर्ता गुरुवार को शाम करीब लगभग 4 बजे विधायक का पुतला बनाकर मोढ़ चौराहे पर पहुंचे। वहां विधायक के विरोध में नारे लगाए। भोलानाथ गुप्ता ने आरोप लगाया कि भदोही के पकरी तिराहे पर भाजपा की होर्डिंग लगी थी। उसमें प्रधानमंत्री समेत राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, गृह मंत्री राजनाथ सिंह आदि की तस्वीरें भी थीं, जिसे गायब करा दिया गया। पार्टी की अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य विनोद सोनकर ने आरोप लगाया कि विधायक ने मोढ़ क्षेत्र की घोर उपेक्षा की है। पार्टी का होर्डिंग गायब करा देना तानाशाही है। उधर, पुतला दहन की सूचना पाकर जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती प्रदर्शनकारियों ने पुतले में आग लगा दी। इसको लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं में नोकझोंक भी हुई। प्रदर्शन में जीतलाल गुप्ता, अमित उमर, संजय चौहान, अमन पाल, महेंद्र चौहान, राजेश दूबे, गोलू गुप्ता, रत्नेश बेनबंशी, दिनेश, शुभम, दीपक, महेश, सुरेश, मुन्ना लाल, सोनू, धर्मदास, कोमल, बड़ेलाल, जितेंद्र सहित कई अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed