फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   BJP accused punk Act sought

भाजपा ने आरोपियों पर गुंडा एक्ट लगाने की मांग की

Wed, 13 Apr 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Wed, 13 Apr 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
BJP accused punk Act sought
बैठक करते भाजपा कार्यकर्ता
 बीते शुक्रवार को नगर के अहमदगंज गजिया में युवती से छेडखानी के मामले में भाजपा ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की मांग की है। इस मामले को लेकर भाजपा मुखर हो गई है और कहा है कि केवल गिरफ्तारी से काम नहीं चलेगा। पुलिस एक अन्य आरोपी को भी तत्काल गिरफ्तार करे। साथ ही उन पर सख्त कार्रवाई करे। उल्लेखनीय है कि नामजद आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। 
विज्ञापन


मंगलवार को दिन में 11 बजे अहमदगंज स्थित रामजानकी मंदिर पर भाजपा की बैठक में जिलाध्यक्ष संतोष पांडेय ने कहा कि यह संगीन मामला है। जनता में भरोसा बनाए रखने के लिए पुलिस सख्त कार्रवाई करे। यह भी अल्टीमेटम दिया कि यदि पुलिस शीघ्र अपराध की प्रवृत्ति अनुसार कार्रवाई नहीं करती है तो कोतवाली का घेराव किया जाएगा। इसके लिए पुलिस को 24 घंटे का समय दिया गया। बैठक में कहा गया कि नगर की बहु  बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। मनबढ और अराजक तत्वों को जनप्रतिनिधियों और सपा शासन का शह मिलने से वे आए छेड़खानी और छींटाकशी करते हैं, जिस पर अब चुप नहीं बैठा जाएगा। बैठक के बाद जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में लोग पैदल मार्च कर कोतवाली पहुंचे और शहर कोतवाल को अपना पत्रक दिया। इस मौके पर पीसी जायसवाल, शैलेंद्र दूबे, डॉ. आरके पटेल, विनीत बरनवाल, सपना दूबे, छोटेलाल सोनकर, विनय पाण्डेय, प्रिंस गुप्ता, ब्रम्ह जायसवाल, टेन गुरु, तरुण शुक्ला, ओम सिंह, अशोक गुप्ता, सुभाष मौर्य, रविंद्र मौर्य, रवि जयसवाल, सुरेश जायसवाल, संदीप जायसवाल, अंकित बरनवाल, अखंड प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed