फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bike rider dies after hitting a standing truck, woman injured

खड़े ट्रक से टकराकर बाइक सवार की मौत,महिला घायल

Wed, 29 Jul 2020 06:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after hitting a standing truck, woman injured
औराई। कोतवाली क्षेत्र के जंगला गांव के पास औराई-भदोही मार्ग पर बुधवार को खड़े ट्रक से टकराकर बाइक सवार युवक भूलन चौहान (24) की मौत हो गई और (20) वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक की मौत की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। बढ़ौना गांव निवासी लालबहादुर चौहान का पुत्र भूलन चौहान महिला को बाइक पर बैठाकर किसी काम के सिलसिले में औराई जा रहा था। जंगला गांव में रोड पर पहले से खड़े ट्रक में असंतुलित होकर उसने जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक और बाइक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed