फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bike rider dies after coming under cylinder laden truck

Bhadohi News: सिलिंडर लदे ट्रक की जद में आकर बाइक सवार की मौत

Thu, 10 Aug 2023 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after coming under cylinder laden truck
भदोही। कोतवाली क्षेत्र के रामरायपुर मोहल्ले में जौनपुर-मिर्जापुर हाईवे पर बुधवार को सायं ईंधन सिलेंडर लदे ट्रक के जद में आ जाने से 30 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नगर के जल्लापुर के गोविंद पुत्र भुल्लन के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ट्रक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी अजय सेठ ने बताया कि गोविंद गौतम अपनी बाइक से रजपूरा से इंदिरा मिल चौराहे की ओर जा रहा था। मृतक अपनी लेन में था। उसके पीछे-पीछे सिलेंडर लदा ट्रक भी तेज रफ्तार उसी दिशा में जा रहा था। इस बीच अचानक वह गिर पड़ा और ट्रक उसे रौंदते हुए आगे बढ़ गई। उन्होंने बताया कि यह स्पष्ट नहीं हो सका कि युवक असंतुलित होकर गिरा है या फिर ट्रक की टक्कर से उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिरी है। इसके बारे में प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी ली जाएगी। स्थानीय लोगों से इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी अजय सेठ ने बताया कि घटना के बाद चालक राजेंद्र प्रसाद ट्रक सहित तेज रफ्तार भाग गया। जिसका पुलिस ने विवेकानंद चौराहे तक पीछा किया, लेकिन चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed