फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bike rider collided with parked tractor, one killed, one injured

Bhadohi News: खड़ी ट्रैक्टर से भिड़ा बाइक सवार, एक की मौत, एक घायल

Tue, 16 May 2023 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Bike rider collided with parked tractor, one killed, one injured
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के झिलिया पुल के पास वाराणसी-प्रयागराज हाइवे पर मंगलवार की देर शाम खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकराकर बाइक सवार अनिल गौतम (25) की मौत हो गई। वहीं बाइक पर पीछे बैठे उसके मामा गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज स्थानीय सीएचसी में चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक लोहरा खास निवासी नंदलाल गौतम का पुत्र अनिल व उनके मामा संजय (30) निवासी चकसारी मंगलवार की शाम बहन की शादी का निमंत्रण कार्ड रिश्तेदारों के यहां देकर घर लौट रहे थे। अभी वे झिलिया पुल के पास ही पहुंचे थे कि उनकी बाइक अंसतुलित हो गई और खड़ी ट्राली से भिड़ गई। दुर्घटना में अनिल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं संजय गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें गोपीगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। आगामी 29 मई को मृतक के बहन की शादी थी। अनिल चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। कालीन बुनाई का कार्य करके परिवार का भरण पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed