फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bike damaged due to intercity collision, train stood for half an hour

इंटरसिटी की टक्कर से बाइक क्षतिग्रस्त, आधे घंटे खड़ी रही ट्रेन

Fri, 10 Jun 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Bike damaged due to intercity collision, train stood for half an hour
उत्तर रेलवे के जंघई-वाराणसी रेल खंड पर बृहस्पतिवार को शाम करीब 6.30 बजे उस समय बड़ी अनहोनी होते-होते बच गई, जब दो युवक ट्रेन आते देख बाइक ट्रैक पर ही छोड़कर भाग निकले। वाराणसी से लखनऊ की ओर जा रही अप इंटरसिटी एक्सप्रेस की टक्कर से दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं घटना के बाद करीब आधे घंटे तक ट्रेन खड़ी रही।
विज्ञापन

रेलवे पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में ले लिया और वाहन छोड़कर भागे युवकों की तलाश में जुट गए। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने बताया कि सुरियावां और सरायकंसराय स्टेशन के बीच सात किलोमीटर आगे-पीछे एक भी फाटक नहीं होने से लोग पैदल रेलवे ट्रैक को पार करते हैं। पूर्व के दिनों में फाटक निर्माण के लिए ग्रामीण धरना-प्रदर्शन भी कर चुके हैं, लेकिन रेल प्रशासन पर कोई असर नहीं पड़ा। हादसे के कारण इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे घंटे तक खड़ी रही। आरपीएफ के उप निरीक्षक सियाराम ने बताया कि क्षतिग्रस्त दोनों बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। युवकों की पहचान होने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed