फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bike collides with truck parked on the side of the highway, elder brother dies, younger one seriously injured

Bhadohi News: हाईवे किनारे खड़े ट्रक में भिड़ी बाइक, बड़े भाई की मौत, छोटा गंभीर

Fri, 15 Nov 2024 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with truck parked on the side of the highway, elder brother dies, younger one seriously injured
वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर किनारे खड़े ट्रक में बाइक टकराने से बाइक सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में बड़े भाई की मौत हो गई और छोटा भाई गंभीर है। छोटे भाई का वाराणसी ट्रॉमा सेंटर में उपचार चल रहा है। दोनों गोपीगंज के खड़हट्टी मोहाल स्थित एक प्रतिष्ठान पर काम कर देर रात वापस घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बैरीबीसा निवासी रामधनी यादव (35) और उनके छोटे भाई अनिल यादव (30) गोपीगंज के खड़हट्टी मोहाल स्थित एक प्रतिष्ठान पर काम करते थे। हर दिन वे काम खतम कर वापस एक साथ ही घर लौटते थे। बुधवार की रात भी वे वापस घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर गिराई के पास एक ट्रक खड़ा था। हाईवे पर अचानक अनियंत्रित होकर उनकी बाइक हाईवे किनारे खड़े ट्रक में जा भिड़ी।
विज्ञापन

इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज पहुंचाया गया। जहां दोनों की गंभीर स्थिति देख चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। रास्ते में ले जाते समय बड़े भाई रामधनी यादव ने दम तोड़ दिया। वहीं छोटे भाई अनिल यादव का वाराणसी ट्रॉमा सेंटर में उपचार चल रहा है। परिजनों ने कोतवाली पहुंच कर ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed