फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bike collides with container parked near Tiuri village, driver dies

Bhadohi News: तिऊरी गांव के पास खड़े कंटेनर में भिड़ी बाइक, चालक की मौत

Sat, 20 Jul 2024 05:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with container parked near Tiuri village, driver dies
औराई। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर तिऊरी गांव के पास खड़े कंटेनर में बृहस्पतिवार की देर रात एक बाइक भिड़ गई। हादसे में बाइक सवार हिंछलाल (30) निवासी सरौली घायल हो गया। स्थानीय लोग उसे औराई सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। औराई के सरौली गांव निवासी लालता के तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा हिंछलाल महराजगंज बाजार में मजदूरी करने गया था। काम होने के बाद वह देर रात बाइक से घर लौट रहा था। इसी बीच तिऊरी गांव पास हाईवे पर खड़े एक कंटेनर में उसकी बाइक भिड़ गई। घटना के बाद चालक कंटेनर लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। हिंछलाल की मौत की सूचना से उसकी पत्नी ममता बेसुध हो गई। पिता लालता गुमसुम हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed