{"_id":"601d33b68ebc3ed6527f81ea","slug":"big-gang-of-cylinder-theft-revealed-seven-arrested-bhadohi-news-vns572888769","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलिंडर चोरी के बड़े गैंग का खुलासा, सात गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलिंडर चोरी के बड़े गैंग का खुलासा, सात गिरफ्तार
विज्ञापन
ज्ञानपुर। रसोईं गैस सिलिंडर चोरी करने वाले बड़े गैंग का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतर जनपदीय गैंग के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है। शातिर चोरों को चोरी के 70 सिलेंडर, एक बाइक और सात मोबाइल संग गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद सभी को जेल भेजा गया। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर कार्रवाई की जानकारी दी।
एसपी रामबदन सिंह ने बताया कि 22 जनवरी को मानिकपुर इंडेन गैस एजेंसी से 70 सिलिंडर, चूल्हा आदि चोरी हो गए थे। इस मामले में वादी प्रमोद कुमार दूबे ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। क्राइम ब्रांच और चौरी पुलिस को बरामदगी के लिए लगाया गया था। एएसपी और क्षेत्राधिकारी औराई केे नेतृत्व में गठित टीम लगातार मामले पर नजर बनाई हुई थी। मुखबिर की सूचना पर बृहस्पतिवार शाम को करीब सात बजे मोरवा नदी के समीप शातिर चोर मूसे यादव, जयदेव यादव निवासी हिम्मतपुर बकुचियां, भदोही, लाल बहादुर यादव निवासी सेवापुरी कपसेठी वाराणसी, नंदू सरोज निवासी मर्यादपट्टी भदोही, संजय गुप्ता निवासी काजीपुर भदोही, शिव प्रसाद विश्वकर्मा निवासी सिधवन जौनपुर और मंगरू यादव निवासी पाठकपुर भदोही को गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी के 70 सिलिंडर, एक पिकअप, एक चोरी की बाइक, दो चूल्हा, एक रम्मा, दो हजार नकद बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी लाल बहादुर यादव ने स्वीकार किया कि रमेश यादव और जयदेव यादव चोरी से पूर्व उक्त स्थान पर रेकी करते। अपनी आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए घटना को अंजाम देते थे। 22 जनवरी को मानिकपुर इंडेन गैस एजेंसी में चोरी की। उसी सिलिंडर को बेचने के प्रयास में पकड़े गए। आरोपियों के खिलाफ कई जिलों में मुकदमा दर्ज किया गया है। बरामदगी टीम में स्वॉट प्रभारी विजय प्रताप सिंह, सर्विलांस प्रभारी अजय सिंह, एसओ चौरी रामदरश आदि रहे।