फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Big accident in Bhadohi: Fallen wall, two brothers died due to being buried in debris

भदोही में हादसा: भरभराकर गिरी दीवार, मलबे में दबने से दो सगे भाइयों की मौत, दादा की तेरहवीं में आए थे बच्चे

Wed, 08 Feb 2023 08:40 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 08 Feb 2023 08:40 AM IST
सार

मंगलवार की शाम को जब मजदूर दीवार को लोहे के रम्मा के सहारे गिरा रहे थे। इसी बीच लगभग 40 फीट लंबी ईंट की पुरानी की दीवार भरभरा कर जा गिरी। जिस समय दीवार गिरी ठीक उसी समय दोनों भाई साइकिल से बगीचे की ओर जा रहे थे। अचानक गिरी दीवार के मलबे में दोनों भाई साइकिल सहित दब गए। जिससे दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन
Big accident in Bhadohi: Fallen wall, two brothers died due to being buried in debris
ईंट की पुरानी दीवाल गिरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही में कोइरौना थाना क्षेत्र के बनकट गांव में मंगलवार को पुरानी दीवार गिरने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। गांव निवासी अमरेश शर्मा के पुत्र प्रथमेश शर्मा (13) और उसका छोटा भाई मयंक शर्मा (9) साइकिल से बगीचे की ओर जा रहे थे। सूचना पर कोइरौना पुलिस सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। परिजनों के करुण क्रंदन से हर कलेजा द्रवित हो गया। दोनों भाई माता-पिता के साथ मुंबई में रहते थे। एक सप्ताह पहले ही अपने दादा की तेरहवीं संस्कार में परिजनों के साथ गांव आए थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार बनकट गांव की शर्मा बस्ती में स्थित हृदय नारायण चौबे और ननकऊ चौबे का पुराना मकान है। इस पुराने मकान से सट कर चकरोड है। जिससे बस्ती के लोग आवागमन करते है। बताया जा रहा है कि वे लोग पुरानी दीवार मजदूरों से गिरवा रहे थे।

विज्ञापन

Big accident in Bhadohi: Fallen wall, two brothers died due to being buried in debris
मलबे में दबने से दो सगे भाइयों की मौत - फोटो : अमर उजाला
शाम को जब मजदूर दीवार को लोहे के रम्मा के सहारे गिरा रहे थे। इसी बीच लगभग 40 फीट लंबी ईंट की पुरानी की दीवार भरभरा कर जा गिरी। जिस समय दीवार गिरी ठीक उसी समय दोनों भाई साइकिल से बगीचे की ओर जा रहे थे। अचानक गिरी दीवार के मलबे में दोनों भाई साइकिल सहित दब गए। जिससे दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Big accident in Bhadohi: Fallen wall, two brothers died due to being buried in debris
दादा की तेरहवीं में शामिल होने माता-पिता के साथ घर आए थे दोनों किशोर - फोटो : अमर उजाला
दीवार गिरने के बाद लोगों को कुछ समझ में नहीं आ रहा था। तेज आवाज सुनकर बस्ती के लोग घटनास्थल पर आ गए। उधर काम में लगे मजदूर और काम करा रहे लोग घटनास्थल से भाग खड़े हुए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार साइकिल सहित दोनों भाई मलबे में दब गए। दीवार गिरने से धूल का गुबार उठा। जिससे लोगों को कुछ समझ में नहीं आया। मलबे से दोनों भाइयों को निकालने में लगभग 15 मिनट का समय लग गया। घटना घर से महज 10 मीटर की दूरी पर घटी। सूचना पर क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर थानाध्यक्ष कोइरौना बृजेश मौर्या, चौकी इंचार्ज सीतामढ़ी श्री प्रकाश मिश्रा घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed