फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bifre secondary teacher for the old pension

पुरानी पेंशन पाने के लिए बिफरे माध्यमिक शिक्षक 

Fri, 05 Aug 2016 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही Updated Fri, 05 Aug 2016 02:25 AM IST
विज्ञापन
 पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को माध्यमिक शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला      इकाई के बैनर तले लामबंद हुए    शिक्षकों ने अपनी मांगें दोहराईं और उन्हें शीघ्र पूरा करने की मांग की। अंत में प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीआईओएस को भेजा। 
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में माध्यमिक शिक्षक      जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के समक्ष पहुंच गए। इस दौरान शिक्षकों ने कहा कि माध्यमिक शिक्षक अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों की ओर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। कहा कि शिक्षामंत्री और शिक्षा सचिव से      इस संबंध में वार्ता हो चुकी है, फिर       भी सरकार की तरफ से उदासीनता    बरती जा रही है। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने छह सूत्री मांगों का ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को प्रेषित किया। 
विज्ञापन

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर सिंह, शेषधर दुबे, प्यारेलाल पाल, घनश्याम उपाध्याय, अहमदुल्लाह खां, मंजेश सिंह, जयशंकर प्रसाद, श्याम प्रकाश, नंदन पांडेय समेत तमाम शिक्षक मौजूद रहे। संचालन जिलामंत्री वासुदेव तिवारी ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed