{"_id":"57a3abd74f1c1bb5602b9b62","slug":"bifre-secondary-teacher-for-the-old-pension","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन पाने के लिए बिफरे माध्यमिक शिक्षक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन पाने के लिए बिफरे माध्यमिक शिक्षक
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
Updated Fri, 05 Aug 2016 02:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को माध्यमिक शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई के बैनर तले लामबंद हुए शिक्षकों ने अपनी मांगें दोहराईं और उन्हें शीघ्र पूरा करने की मांग की। अंत में प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीआईओएस को भेजा।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में माध्यमिक शिक्षक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के समक्ष पहुंच गए। इस दौरान शिक्षकों ने कहा कि माध्यमिक शिक्षक अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों की ओर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। कहा कि शिक्षामंत्री और शिक्षा सचिव से इस संबंध में वार्ता हो चुकी है, फिर भी सरकार की तरफ से उदासीनता बरती जा रही है। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने छह सूत्री मांगों का ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को प्रेषित किया।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर सिंह, शेषधर दुबे, प्यारेलाल पाल, घनश्याम उपाध्याय, अहमदुल्लाह खां, मंजेश सिंह, जयशंकर प्रसाद, श्याम प्रकाश, नंदन पांडेय समेत तमाम शिक्षक मौजूद रहे। संचालन जिलामंत्री वासुदेव तिवारी ने किया।