फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bifre merchant power cut

बिजली कटौती पर बिफरे व्यापारी

Mon, 23 May 2016 02:10 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Mon, 23 May 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
 दोपहर और रात में अघोषित बिजली कटौती से नाराज व्यापारियों का गुस्सा रविवार को सड़क पर आ गया। व्यापारियों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि बिजली विभाग के मनमानी रवैसे से गर्मी में लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। रात में तीन से चार घंटे की एकमुश्त कटौती ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। 
विज्ञापन

रविवार को व्यापारी राजेश दूबे के नेतृत्व में नगर के मिश्रा मार्केट में दर्जन भर से अधिक लोग एकत्रित हुए। बिजली विभाग मुर्दाबाद की नारेबाजी करते हुए आपूर्ति में सुधार की मांग की। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि मुख्यालय को 18 से 20 घंटे बिजली आपूर्ति देने का आदेश है लेकिन 12 से 13 घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। हर रोज दोपहर में अघोषित कटौती के साथ ही रात में 11 बजे के बाद लगातार दो से तीन घंटे बिजली कटौती की जा रही है। इससे भीषण गर्मी में रात को लोग ठीक से सो नहीं पा रहे हैं। शिकायत के बाद भी बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हो रहा है।  चेतावनी दी कि अविलंब कटौती पर विराम नहीं लगा तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। रोस्टर से बिजली न मिलने पर अधिशासी अभियंता विद्युत का घेराव करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में निशिथ पांडेय, जयनाथ यादव, टिंकू सिंह, अतुल श्रीवास्तव, सोनू पांडेय, कुमार गौरव, बंटी, अशोक मौर्य, अवनीश मिश्रा, कैलाश बिंद, वीके आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed