फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bida demolishes illegal construction

बीडा ने अवैध निर्माण ढहाया

Thu, 29 Oct 2020 07:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 07:35 PM IST
विज्ञापन
Bida demolishes illegal construction
भदोही। भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) ने बृहस्पतिवार को जमुनीपुर में अधिग्रहीत भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया। गुरुवार को फोर्स के साथ पहुंचे अधिकारियों ने ध्वस्त करा दिया। निर्माण सामग्री भी जब्त कर ली गई और निर्माण कराने वाले ग्राम प्रधान को अल्टीमेटम दिया गया है।
विज्ञापन

बीडा के अवर अभियंता विनोद कुमार ने बताया अहमदपुर फुलवरिया (जमुनीपुर कालोनी) बीडा की जमीन है। जानकारी मिली थी कि ग्राम अभयनपुर लखनपुर के प्रधान द्वारा स्वागत गेट का निर्माण कराया जा रहा था। जबकि उन्हें इस तरह से अवैध निर्माण न कराने की नोटिस भी दी जा चुकी है। मौके पर भारी दल बल, फोर्स के साथ पहुंचे बीडा अधिकारियों ने कहा कि नाले के दक्षिण ओर बीडा की भूमि है। यदि उन्हें निर्माण कराना है तो वे उत्तर तरफ करा सकते हैं। लेकिन प्रधान ने नोटिस का संज्ञान नहीं लिया और निर्माण जारी रखा।
विज्ञापन

बताया कि मौके पर केवल पिलर की बुनियाद व ढांचा मिला जिसे ढहा दिया गया। सामान भी जब्त कर लिया गया और पुनरावृत्ति न करने का अल्टीमेटम दिया गया। उधर एसडीएम आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जानकारी है। मामले में बीडा को संबंधित प्रधान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए गए हैं। इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कठोर कार्रवाई आवश्यक है। एक माह पूर्व भी उन्हें अल्टीमेटम देकर पुलिस को इसकी सूचना दी जा चुकी है। इस मौके पर बीडा के समस्त अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed