{"_id":"643706c357a190a04c0f4b94","slug":"bhaskar-has-teary-eyes-temperature-crossed-39-bhadohi-news-c-20-1-151460-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: भास्कर ने तरेरी आंखें, तापमान 39 के पार पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: भास्कर ने तरेरी आंखें, तापमान 39 के पार पहुंचा
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में दिन ब दिन गर्मी का पारा बढ़ता ही जा रहा है। बुधवार को गर्मी ने पिछले साल का रिकार्ड तोड़ते हुए अप्रैल महीने का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री दर्ज किया गया। तीखी धूप से दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। गर्मी के अचानक बिगड़े तेवर ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। तीखी धूप से बचने के लिए लोग छांव की तलाश करते रहे।
जिले में गर्मी के तेवर धीरे-धीरे सख्त होते जा रहे हैं। बढ़ती गर्मी का आलम है कि लोग दोपहर में घरों में बैठना ही पसंद कर रहे हैं। बुधवार को गर्मी का आलम यह रहा कि दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। मौसम विभाग के अनुसार बीते साल 12 अप्रैल का तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, लेकिन इस साल तापमान 39.2 डिग्री दर्ज किया गया। पूर्वाह्न बाद ही गर्मी का असर दिखने लगा। चिलचिलाती धूप से बचने के लिए लोग जुगत करने में जुट गए थे। खास तौर पर वे लोग जो सुबह काम के चलते घरों से बाहर निकल गए थे। दोपहर होते होते भगवान भास्कर के रौद्र रूप से बचने के लिए लोग छाया की तलाश करते दिखे। छात्र छात्राएं भी तौलिया गमछा या अन्य उपाय से धूप से बचने की कोशिश कर रही थी। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले दिनों में सूरज के तेवर और भी तीखे होंगे। जिले में बुधवार को तीखी धूप के कारण लोगों का जीना मुहाल रहा। दूसरी तरफ बढ़ती गर्मी को लेकर चिकित्सकों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी। जिला चिकित्सालय के डॉ. प्रदीप यादव ने कहा कि गर्मी में जितना हो सके अधिक से अधिक पानी का सेवन करें। शरीर में पानी की कमी नहीं होगी तो हीट स्ट्रोक से बचा जा सकता है।