{"_id":"59385c5b4f1c1b235a9c78a7","slug":"bhakhiu-s-performance-in-protest-against-the-incident-of-mandsaur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदसौर की घटना के विरोध में भाकियू का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदसौर की घटना के विरोध में भाकियू का प्रदर्शन
bhadohi
Updated Thu, 08 Jun 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
protest
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। मध्य प्रदेश के मंदसौर में आंदोलन कर रहे किसानों पर गोली चलाने के विरोध में बुधवार को भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। घटना की निंदा करते हुए आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
जिलाध्यक्ष एके चौबे के नेतृत्व में दर्जन भर से अधिक की संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे किसानों ने एमपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। एके चौबे ने कहा कि अपनी मांग को लेकर आंदोलन करने वाले निहत्थे किसानों पर गोलियां चलाई गईं, जिसमें छह किसानों की मौत हो गई। उन्होंने सरकार से मृतक किसानों के परिवार को मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी दिलाने की मांग की। पीएम को भेजे पत्रक में मांग किया कि यूपी में कर्जमाफी के दौरान कुछ किसानों को छोड़ दिया गया है।
संगठन ऐसे सभी किसानों का कर्ज माफ करने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में इंद्रजीत मौर्य, हृदयतोष उपाध्याय, राजेश कुमार सिंह, अशोक पटेल, सुरेश कुमार, सूर्यनाथ बिंद, रमाशंकर ओझा, श्यामधर सिंह, ताराशंकर सिंह, रामफेरन बिंद, संतोष, जगदीश समेत कई लोग रहे।