{"_id":"673ba04df957e94cc005c2f6","slug":"bhadohi-tops-in-junior-girls-kabaddi-aurai-tops-in-boys-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-119108-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: जूनियर बालिका कबड्डी में भदोही, बालक में औराई अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: जूनियर बालिका कबड्डी में भदोही, बालक में औराई अव्वल
विज्ञापन
ज्ञानपुर। पुलिस लाइन में सोमवार को 26वीं जनपद स्तरीय बाल क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज हुआ। छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर मंत्रमुग्ध कर दिया। पहले दिन जूनियर वर्ग बालिका कबड्डी में भदोही और बालक वर्ग में औराई ब्लॉक की टीम विजेता बनी। योगा में ज्ञानपुर, खो-खो एवं पीटी में भदोही ब्लॉक ने बाजी मारी।
मुख्य अतिथि जिलाधिकारी विशाल सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्राथमिक विद्यालय घरांव के बच्चों ने सरस्वती वंदना एवं कंपोजिट विद्यालय भुलईपुर, कंपोजिट विद्यालय भगवानपुर चौथार के बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
संयोजक बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। डीएम ने सभी शिक्षकों को शपथ दिलाया कि बच्चों को खेल में आगे बढाएं। कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद भी जरूरी है। अध्यक्षता बीएसए बीएन सिंह और संचालन बीएल पाल एवं डॉ. जया त्रिपाठी ने किया। इस दौरान बीईओ मनोज सिंह, यशवंत सिंह, वेद प्रकाश यादव, चंद्रशेखर आजाद, प्रदीप मिश्रा, सूर्यकांत मौर्य, शिवाकांत आदि रहे।