फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bhadohi: SDM inspected Gajia Railway overbridge, instructions for completing pipeline in two days

भदोहीः एसडीएम ने गजिया रेलवे ओवरब्रिज का किया निरीक्षण, दो दिन में पाइपलाइन का काम पूरा करने का निर्देश

Tue, 27 Jul 2021 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Bhadohi: SDM inspected Gajia Railway overbridge, instructions for completing pipeline in two days
भदोही। उपजिलाधिकारी आशीष कुमार मिश्रा मंगलवार को दोपहर आनंद नगर गजिया में निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। निर्माण स्थल का रास्ता पूरी तरह से बंद होने तथा आने जाने की व्यवस्था कराने की लोगों की मांग पर वे मौके पर आए थे। इस दौरान उन्होंने जल निगम अधिकारियों को दो दिन के अंदर पाईपलाईन का कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। इसकी जानकारी उन्होंने जिलाधिकारी आर्यका अखौरी को भी दी।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि निर्माण कार्य में तेजी नहीं है लेकिन जनता की परेशानियां कई गुणा बढ़ गई हैं। जलनिगम एक महीने से पाईपलाईन का कार्य कर रहा है लेकिन अब तक पूरा नहीं हो सका। उसी से आरओबी का निर्माण कार्य भी ठप है। रास्ता पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। इससे आम जन की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। दोपहर दो बजे मौके पर पहुंचे एसडीएम ने कई बाशिंदो से उनकी मुश्किलें जानी और वहीं से जलनिगम के एक्सईएन को लाईन पर लिया और दो दिन में अपना काम पूरा कर सेतु निगम को सौंपने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ईओ गोवा लाल को भी तलब किया और उनसे पाईपलाईन के संबंध में जानकारी मांगी। इस पर ईओ ने बुधवार को सुबह 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक जलापूर्ति ठप करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

एसडीएम ने जल निगम के अलावा सेतु निगम अधिकारियों से भी वार्ता की। और प्रगति रिपोर्ट से डीएम को भी अवगत कराया। डीएम ने कहा है कि मुख्यमंत्री भी रुकी परियोजनाओं को लेकर गंभीर हैं। इसलिए हर हाल में निर्माण कार्य में तेजी लाया जाए। इस दौरान गजिया के लोगों ने आवागमन के लिए सर्विस लेन बनवाने की भी एसडीएम से मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed